निकाह जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक बना रही हैं वीना मलिक!

जैसा की आपको पता है कि इस बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का स्वयंवर होने जा रहा है। लेकिन उनके इस कदम से पाकिस्तान के कुछ धर्म के ठेकेदार खुश नही दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी वीन बिग बॉस 4 में भाग ले चुकी है तब भी उनकी काफी आलोचना की गयी थी। वो कहते हैं कि वीना निकाह जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक बना रही हैं।

वैसे भी पाकिस्तान में भारत के बॉलीवुड को कुछ अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है। उनको लगता है कि हिंदुस्तानी फिल्में या प्रोग्राम हमारे देश दिखाई जाएंगी तो इससे हमारी नैतिकता का पतन होगा। वैसे भी ये अश्लीलता से भरी होती हैं। कुछ समय पहले भी पाकिस्तानी फिल्म एसोसिएशन में भारतीय फिल्मों को ना दिखाए जाने की बात की जा रही थी।

अ ब खैर हम बात करते हैं पाकिस्तानी एकट्रेस वीना मलिक के बारे में इनका लगाव बिग बॉस 4 के समय से भारत से कुछ ज्यादा ही हो गया है। बिग बॉस में वीना ने टीवी शो पर सारी हदे पार कर दी थी। वो एक्टर अश्मित पटेल के कुछ ज्यादा ही करीब दिखाई देती थी। जब वो और अश्मित इस शो से बाहर हुए तो उनकी शादी की खबरे में मीडिया में आने लगी।

लेकिन फिर अचानक ही वीना दुबई चली गयी। ना जाने ऐसा क्या हुआ और वह बीच में मीडिया से भी गायब हो गयी थी। शायद उनका हिदुस्तानी दूल्हन बनने का ख्वाब टूट गया था। अश्मित ने खुद मीडिया वालों के सामने उनकी सगाई से संबंधीत सारी खबरों का खंडन किया और यह भी कहा कि मेरे और वीना के बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं हैं।

खैर वीना का अश्मित के साथ उनकी दूल्हन बनने का ख्वाब तो टूट गया लेकिन इमेजिन टीवी ने उन्हें एकबार फिर से मौका दिया है भारतीय रस्मों के साथ शादी करने का। इतना ही नहीं अगर वो रीयल लाइफ में भी अगर िकी हिंदुस्तानी के घर में शादी कर के जाती हैं तो भी उनकी शादी इतने भव्य तरीके से नहीं हो सकेगी जितनी अब होने जा रही है। जी हां उनकी शादी को पूरी दुनिया देखेगी।

वैसे उन्होंने इस शो में भाग लेने का मन भी बना लिया है और प्रोग्राम के लिए पेपर्स भी साइन कर दिए हैं। लेकिन उनके इस कदम से पाकिस्तान के कुछ लोग सख्त नाराज हो गये हैं। उनका कहना है कि "यदि वीना अपना मजाक बनाना चाहती है तो बनवाए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इससे राहत ही महसूस होती है, लेकिन इससे दर्शकों के बीच यह संदेश जा रहा है कि वह ग्लैमर, पैसे और खबरों में आने के लिए निकाह जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक बना रही हैं।"
इसके बाद उन्हीं लोगों ने आगे लिखा है कि यदि इस शो से मिलने वाली राशी को धर्मार्थ कार्यों में लगाती हैं तो उन्हें यहां के लोग माफ कर सकते हैं।

वैसे जहां उनके देश में लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मुझे नहीं लगता कि वीना विवाह जैसी संस्था को बदनाम कर रहीं हैं। वह एक स्वयंवर में हिस्सा ले रही हैं जो कि राजपूत महिलाओं द्वारा अपनाया जाता है। इसके पीछे सिर्फ यही लक्ष्य होता है कि वो एक सही और अच्छे व्यक्ति से विवाह कर सकें। हो सकता है कि उन्हें इस स्वयंवर में उन्हें कोई सच्चा और अच्छा जीवन साथी मिल जाए और वीना की हिंदुस्तानी दूल्हन बनने की तमन्ना पूरी हो जाए। बशर्ते वो शादी कर लें कहीं ऐसा ना हो कि वो भी राखी सावंत और रतन राजपूत की तरह शो के पैसे लें और फिर अपने कहे से मुकर जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X