पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने रमजान में लगाई बिंदी तो भड़क गए फैन्स, खुलेआम दे डाली धमकी

Pakistani actress Hania Aamir Trolled: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी पसंद की जाती हैं। बता दें कि हानिया आमिर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
वह आए दिनों अपने फोटो और अपने वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती हैं। हानिया आमिर भले ही पाकिस्तानी अदाकारा हों, लेकिन भारत में भी उन्हें काफी प्यार मिलता है। उनके सीरियल भारत में भी काफी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि हानिया भी भारत के लोगों को पसंद करती हैं और हर तीज त्योहार पर उन्हें बधाई भी देती हैं।
हानिया के बिंदी लगाने पर भड़के फैन्स
वहीं होली के खास मौके पर भी हानिया आमिर ने अपने फैन्स को तस्वीरें शेयर कर बधाई दी। शेयर की गई तस्वीरों में हानिया अपने दोस्तों के साथ नजर आईं। उन्होंने कई पोज दिए ब्लैक जैकेट, रेड हु़डी, सिर पर कैप, आंखों पर चश्मा लगाए हानिया आमिर एंजॉय करती नजर आईं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह माथे पर बिंदी लगाए अपने दोस्तों के साथ पोज देती दिख रही हैं। वहीं हानिया ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह माथे पर बिंदी लगाई हुई हैं और तस्वीर जूम करके ली गई है।
लोगों ने जमकर किया हानिया को ट्रोल
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही हानिया कैप्शन में लिखती हैं- एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा- बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत बोलो। साथ ही जश्न मना रहे लोगों को होली की शुभकामनाएं। बता दें कि हानिया के इस पोस्ट को देख लोगों ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी है। एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा-आज से हम तुम्हें अनफॉलो करते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- अपने धर्म को चुनो। वहीं तीसरे ने लिखा-ये बिंदी लगानी जरूरी थी। वहीं चौथे ने लिखा- कभी जुम्मा मुबारक कहा है। होली तो बहुत याद है। बता दें कि हानिया के इस पोस्ट पर धमकी भरे कमेंट्स की लंबी लाइन लगी है।


Click it and Unblock the Notifications

