'पाकिस्तान की बहू ज़रूर बनूंगी...', Rakhi Sawant को Dodi Khan ने पहनाई डायमंड रिंग, वीडियो वायरल

Dodi Khan Gift Diamond Ring To Rakhi Sawant: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अक्सर वह किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में बनी रहती हैं और पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी कि वह जल्दी ही पाकिस्तान की बहू बनने जा रही है। इतना ही नहीं उनको 58 साल के पाकिस्तान के मुफ्ती अब्दुल कवि अपनी बेगम बनाना चाहते थे।
इसी बीच पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता और मॉडल डोडी खान द्वारा भी एक वीडियो शेयर किया गया था कि वह राखी सावंत से शादी करना चाहते हैं। लेकिन बाद में डोडी खान अपने ही बयान से मुकर गए थे। लेकिन अब इसी बीच राखी सावंत भी एक्टर डोडी खान के साथ में दुबई में पार्टी कर रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब पाकिस्तान और भारत का मैच हुआ था तो राखी सावंत दुबई में ही थी। इतना ही नहीं विराट कोहली के शतक की भी उन्होंने भविष्यवाणी कर दी थी और अब डोडी खान के नाम की उन्होंने अंगूठी भी अपने हाथ में पहन ली है।
दरअसल आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत के लिए पाकिस्तान के डोडी खान डायमंड रिंग लेकर पहुंचे हैं। इतना ही नहीं पहले तो डोडी खान ने राखी को डायमंड की रिंग पहना दी और फिर उनको दोस्त बोल दिया।
अब लगातार सोशल मीडिया पर राखी सावंत और डोडी खान का यह वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के मुताबिक डोडी खान ने यह अंगूठी सिर्फ दोस्त के नाते उनको पहनाई है। पहले ही वह राखी से शादी के लिए इंकार कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाया है।
जब डोडी खान ने राखी सावंत को डायमंड की अंगूठी दी तो वह कहने लग गई कि दोस्ती में नकली नहीं चाहिए। मैं ऐसी वैसी कोई रिंग भी नहीं पहनती हूं सिर्फ डायमंड पहनती हूं। हालांकि बाद में राखी सावंत को डोली खान ने अंगूठी पहनाई और बाद में एक्ट्रेस कहने लगी कि मेरा प्यार लुट गया मां, फिर से मेरी शादी कट गई।
राखी सावंत ने इस दौरान यह भी बताया कि उनका डोडी खान के साथ में बहुत पुराना रिश्ता है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। राखी ने यह भी कहा कि दोनों देशों की तरफ से प्रॉब्लम आते रहते हैं और मैं तो किसी के बाप से भी नहीं डरती हूं। इसीलिए मैं पाकिस्तान की बहू तो जरूर बनूंगी।


Click it and Unblock the Notifications