'4 शादियां करने की इज़ाज़त है...', पाकिस्तानी एक्टर ने बेगम के सामने दिया ऐसा बयान, वीडियो देख भड़के लोग

Danish Taimoor Controversial Statement: दानिश तैमूर पाकिस्तान के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने एक्ट्रेस आयजा खान के साथ में शादी की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी ज्यादा पसंद आती है। अक्सर वह अपने रोमांस और प्यार से कपल गोल्स सेट करते हुए भी नजर आ जाते हैं।
लेकिन अब हाल ही में दानिश तैमूर के एक बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया है और उनके फैंस भी उनसे काफी ज्यादा गुस्सा हो गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर ने शो महफिल-ए-रमजान के दौरान चार शादी करने को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। इसके बाद में काफी ज्यादा वह चर्चा में आ गए हैं।
दानिश तैमूर और उनकी पत्नी आयजा खान शो पर मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। जहां पर अपने करियर से लेकर परिवार और दोनों बच्चों को संभालने को लेकर भी उन्होंने बात की थी। आयजा यहां पर बताती है कि दानिश और वह अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल है।
इसी बीच दानिश तैमूर ने यह भी कहा कि "किसी चीज की इजाजत होना लेकिन उसको ना करना बहुत बड़ी बात होती है। एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं सबके सामने कहता हूं कि मुझे कर शादियों की इजाजत है। लेकिन मैं करता नहीं हूं। यह इजाजत मुझे खुद अल्लाह निधि है और वह मुझसे इसको छीन भी नहीं सकते हैं।"
दानिश तैमूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "यह मेरा प्यार है और मेरी रेस्पेक्ट है। इसी वजह से मैं अपनी जिंदगी फिलहाल इन्हीं के साथ में गुजारना चाहता हूं।" लेकिन एक्टर के इस बयान के बाद आयजा का चेहरा देखने लायक था और अब लगातार यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
दानिश तैमूर का यह बयान लोगों को भी बिल्कुल पसंद नहीं आया और काफी ज्यादा लोग एक्टर को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि पाकिस्तान की सबसे बड़ी स्टार आयजा खान का ऐसा हाल है तो सोचो आम मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इतनी अच्छी बीवी है और शादी नहीं कर रहा। लेकिन इरादा इसका पूरा-पूरा है।


Click it and Unblock the Notifications