नागिन 3, बिग बॅास 12 के साथ 7 टीवी शो पर बैन, पाकिस्तान का फैसला !
भारतीय टीवी शो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। खासकर पाकिस्तानी फैंस के लिए जो कि इंडियन टीवी शो की सास बहू और साजिश वाले टीवी शो के साथ रियलिटी शो को देखना काफी पसंद करते हैं।
लेकिन एक बार फिर से पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज करते हुए भारतीय फिल्में और टीवी शो पर बैन लगा दिया है।
एक चैनल के अनुसार भारतीय टीवी शो को पाकिस्तान में बंद करने का आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा है कि वे हमारे संविधान का उल्लंघन करना चाहते हैं। क्या हम उनके चैनलों पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं।

न्यायधीश ने कहा है कि सिर्फ सही कंटेंट का प्रसारण करना चाहिए। गौरतलब है कि पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेम्रा) ने 2016 में स्थानीय टीवी और एफएम रेडियो चैनलों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
वह प्रतिबंंध फिर से बहाल कर दिया गया है। वैसे आप जानते हैं कौन से शो पाकिस्तान में दिखाने की मंजूरी नहीं है...यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications