Pahalgam आतंकी हमले में पति को गंवाया अब मिला Bigg Boss 19 का ऑफर? एल्विश यादव से है ये कनेक्शन

Bigg Boss 19 Update: टीवी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इसी महीने 24 अगस्त से 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस बार शो में टीवी, बॉलीवुड, यूट्यूब और सोशल मीडिया से कई जाने-माने चेहरे नजर आ सकते हैं।
इस बीच एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आ रही है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश यादव की कॉलेज फ्रेंड और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नेवी अफसर की पत्नी, हिमांशी नारवाल को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स ऐसे कंटेस्टेंट लाना चाहते हैं। जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ाव महसूस करें। इसी वजह से हिमांशी का नाम चर्चा में है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।
कौन हैं हिमांशी नारवाल?
हिमांशी के पति, विनय नारवाल, भारतीय नेवी में अफसर थे और 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उस समय यह कपल हनीमून पर था। हमले के बाद हिमांशी की अपने पति के पास बैठी और रोती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
एल्विश यादव से जुड़ाव
यूट्यूबर एल्विश यादव ने एक व्लॉग में बताया था कि हिमांशी उनकी कॉलेज मेट थीं। एल्विश के मुताबिक, "मैं 2018 में कॉलेज से पासआउट हुआ और उसके बाद हमारी बात नहीं हुई। हम गुरुग्राम और दिल्ली के ही हैं। हम काफी मस्ती करते थे, मेट्रो स्टेशन तक साथ जाते थे। उनका नंबर मेरे पास था, लेकिन उस समय कॉल करना मुमकिन नहीं था।"
टेनटेटिव कंटेस्टेंट लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शैलेश लोढ़ा, गुरचरण सिंह, मुनमुन दत्ता, लता साबरवाल, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, जन्नत जुबैर, पुरव झा और अपूर्वा मुखीजा जैसे नामों को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, इनमें से किसी की भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
पहली खबरें और अब की हकीकत
पहले ऐसी खबरें थीं कि इस बार बिग बॉस में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नहीं बुलाया जाएगा। लेकिन अब लगता है कि ये रिपोर्ट्स गलत थीं, क्योंकि इस बार भी इन्फ्लुएंसर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications