अनुष्का शर्मा की थ्रिलर सीरिज "पाताल लोक", ट्रेलर देखकर लोगों ने कहा- जबरदस्त स्टारकास्ट और कंटेंट

By Staff

लॉकडाउन में लोगों को ओटीटी प्लैटफॉर्म का काफी सहारा है। लोग घरों में हैं और ऑनलाइन कुछ अच्छे कंटेंट की तलाश में रहते हैं। ऐसे में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो अपनी प्रतीक्षित सीरिज "पाताल लोक" लेकर आ रहे हैं। निर्माताओं द्वारा हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

इसे प्रोड्यूस किया है अनुष्का शर्मा की क्‍लीन स्‍लेट फिल्‍म्‍ज़ ने। इस सीरिज के साथ अनुष्‍का शर्मा प्रोड्यूसर के तौर पर डिजिटल डेब्‍यू कर रही हैं। यह शो 15 मई को लॉन्च होगा। जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जयदीप अहलावत, नीरज कबी, अभिषेक बनर्जी और गुलपनाग।

Paatal Lok

सीरीज़ ने अपने लुक से ही दर्शकों के बीच चर्चा और बेसब्री बढ़ा कर दी है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही, सोशल मीडिया पर सीरीज़ के किरदार, कलाकार, कहानी और कंटेंट को लेकर चर्चा किया जा रहा है। दर्शकों से ले कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक हर कोई दमदार ट्रेलर की तारीफ़ कर रहा है।

फैंस की मानें तो लंबे समय के बाद इस तरह का संस्पेंस थ्रिलर आ रहा है, काफी बैचेन कर देने वाला है। यह क्राइम-ड्रामा इंस्‍पेक्‍टर हाथी राम चौधरी के इर्दगिर्द घूमता है, जो दिल्‍ली का हताश पुलिस वाला है और उसे एक बेहद हाई प्रोफाइल केस थमा दिया जाता है। चार संदिग्‍धों को एक जाने-माने पत्रकार की हत्‍या करने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस उलझी हुई केस में चीजें वैसे नहीं होतीं, जैसी नज़र आती है। इस दौरान चौधरी धोखे के एक ऐसे रास्‍ते पर निकल पड़ता है जो उसे सीधा 'पाताल-लोक' की खतरनाक गलियों में पहुंचा देता है।

पाताल लोक 200 से अधिक देशों में उपलब्‍ध होगी और प्राइम मेंबर्स 15 मई से इसके सभी 9 एपिसोड्स स्‍ट्रीम कर पायेंगे। रहस्‍य, रोमांच और ड्रामा से भरपूर, अमेज़न प्राइम वीडियो की इस ओरिजनल सीरीज अमरता की अंधेरी दुनिया की खोज करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X