पाताल लोक रिव्यू - 5 स्टार रिव्यू वाली फिल्मों से भी बेहतर है अमेज़ॉन प्राइम की ये सीरीज़
रेटिंग - 4.5
स्टारकास्ट - जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, गुल पनाग व अन्य
प्लेटफॉर्म - अमेज़ॉन प्राइम
पाताल लोक बेहतरीन तरीके से लिखी गई एक सीरीज़ है जो आज के भारत की पॉलिटिक्स, मीडिया और पुलिस को एक धागे में बेहद इंटेलिजेंट तरीके से पिरोती है। अनुष्का शर्मा की प्रोड्यूस की हुई ये सीरीज़ अमेज़ॉन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है।
सुदीप शर्मा की लिखी इस सीरीज़ में जयदीप अहलावत और नीरज काबी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी, गुल पनाग, स्वस्तिका मुखर्जी सहयोगी भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।
Recommended Video

ये सीरीज़ इतनी तेज़ी से भागती है कि कब आप एक के बाद एक एपिसोड की ओर बढ़ते जाएंगे आपको पता भी नहीं चलेगा। पाताल एक पौराणिक शब्द है जिसका सीधा सीधा मतलब है नर्क।
इस सीरीज़ के मुख्य पहलू वही हैं जो एक डार्क क्राइम ड्रामा के होने चाहिए - पॉलिटिक्स, भ्रष्ट पुलिस वाले, लगातार खून खराबा करते कॉन्ट्रैक्ट किलर, एक चीखता चिल्लाता न्यूज़ एंकर, और दिल्ली के दो पुलिसवाले, इन सारी गुत्थियों को जोड़ते, सुलझाते और उसमें खुद उलझते।


Click it and Unblock the Notifications
