"पाताल लोक"- इंतज़ार खत्म, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है एक दमदार सीरीज़!
"पाताल लोक" के ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही, हर कोई शो की बड़ी रिलीज़ का इंतजार कर रहा है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो का प्रतीक्षित संस्पेंस कॉप ड्रामा सीरिज "पाताल लोक" 15 मई को लॉन्च होगा। जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जयदीप अहलावत, नीरज कबी, अभिषेक बनर्जी और गुलपनाग। इसे प्रोड्यूस किया है अनुष्का शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्स ने।
Recommended Video
यह श्रृंखला जयदीप अहलावत द्वारा अभिनीत हाथीराम चौधरी के बारे में है, जो एक प्राइम टाइम पत्रकार की हत्या के प्रयास के इर्दगिर्द घूमने वाले एक मामले को सुलझाता है।

यह शो अधिकांश दिल्ली सहित गुड़गांव और रोहतक जैसे अन्य स्थानों में स्थापित है। इस सीरिज में 110 अलग-अलग लोकेशन्स दिखाए गए हैं और सबसे महत्वपूर्ण, अधिकांश दृश्यों को वास्तविक लोकेशन्स पर शूट किया गया है।
ट्रेलर की शुरुआत अलग-अलग 'लोक' के वर्णन के साथ होती है, जो समाज में अलग-अलग वर्ग के विभाजन को प्रदर्शित करता है। यह हमें शहर और विभिन्न 'लोक' का अवलोकन दिखाता है और फिर हत्या के षड्यंत्र के लिए चार अलग-अलग संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयासों की झलक दिखाते हुए 'पाताल लोक' में ले जाता है।
जिसके बाद हमें चार संदिग्धों जैसे कि टोपे सिंह, कबीर एम, मैरी लिंगदोह और विशाल या हथोडा त्यागी से परिचित करवाया जाता है। इस दृश्य में विशाल त्यागी को अपराध की कुछ भीषण झलक के साथ दर्शाया गया है।
इंस्पेक्टर हाथीराम, जो इस रहस्य के कोहरे को हटाने की कोशिश करता है, इस मामले में अंदर घुसता चला जाता है। ट्रेलर में शानदार सिनेमेटोग्राफी की झलक से इतना तो तय है कि यह एक शानदार शो होने वाला है। ट्रेलर ने सभी को उत्साहित कर दिया है जिसके बाद हर कोई रिलीज़ का इंतज़ार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
