..................... पाताल लोक ट्रेलर रिलीज | Paatal Lok Official Trailer, A Crime Drama Produced By Anushka Sharma - Hindi Filmibeat

"पाताल लोक" TRAILER- बेचैन कर देने वाला क्राइम ड्रामा, अनुष्का शर्मा का धमाकेदार डिजिटल डेब्यू

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज 2020 की अपनी तीसरी भारतीय ओरिजिनल बेहद प्रतीक्षित अमेज़न ओरिजनल सीरीज पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज किया है। इसे प्रोड्यूस किया है अनुष्का शर्मा की क्‍लीन स्‍लेट फिल्‍म्‍ज़ ने। इस सीरिज के साथ अनुष्‍का शर्मा प्रोड्यूसर के तौर पर डिजिटल डेब्‍यू कर रही हैं। यह शो 15 मई को लॉन्च होगा। जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जयदीप अहलावत, नीरज कबी, अभिषेक बनर्जी और गुलपनाग।

यह बेचैन कर देने वाला क्राइम-ड्रामा इंस्‍पेक्‍टर हाथी राम चौधरी के इर्दगिर्द घूमता है, जो दिल्‍ली का हताश पुलिस वाला है और उसे एक बेहद हाई प्रोफाइल केस थमा दिया जाता है। चार संदिग्‍धों को एक जाने-माने पत्रकार की हत्‍या करने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस उलझी हुई केस में चीजें वैसे नहीं होतीं, जैसी नज़र आती है। इस दौरान चौधरी धोखे के एक ऐसे रास्‍ते पर निकल पड़ता है जो उसे सीधा 'पाताल-लोक' की खतरनाक गलियों में पहुंचा देता है।

Paatal Lok

पाताल लोक 200 से अधिक देशों में उपलब्‍ध होगी और प्राइम मेंबर्स 15 मई से इसके सभी 9 एपिसोड्स स्‍ट्रीम कर पायेंगे।

अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया की हेड, अपर्णा पुरोहित का कहना है कि ''हिन्‍दी भाषी क्षेत्र की देसी और वास्‍तविक कहानियां पूरी दुनिया में दर्शकों द्वारा सराही गयी हैं। पाताल लोक दिलचस्‍प स्‍थानीय कंटेंट पेश करने के अपने लक्ष्‍य की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है। इसमें प्राइम मेंबर्स को भरपूर इमोशनल ड्रामा और उम्‍दा अभिनय देखने को मिल सकता है।''

वहीं, क्‍लीन स्‍लेट फिल्‍म्‍ज़ के प्रोड्यूसर, कर्णेश शर्मा ने कहा- ''हमारा लगातार यही प्रयास है कि हम भारतीय मनोरंजन की दुनिया में भरपूर मात्रा में नया कंटेंट लेकर आयें। इस साल क्‍लीन स्‍लेट फिल्‍म्‍ज़ अपने पांच साल पूरे कर रहा है, ऐसे में हमें अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ अमेज़न ओरिजिनल सीरीज 'पाताल लोक' की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमें उम्‍मीद है कि हमने इसे जितने दिल से बनाया है, दुनिया में लोग उसी तरह इसे पसंद करेंगे!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X