अभिषेक बनर्जी ने ज़ी5 की सीरीज़ "काली 2" से अपने पसंदीदा सीन के बारे में कही ये बात

By Staff

'काली 2' रोंगटे खड़े कर देने वाली एक क्राइम थ्रिलर है और इस बार, पूरी तरह से अलग कहानी के साथ एक बेबस माँ के इर्द-गिर्द घूमती हुई नज़र आएगी, जो अपने बेटे को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिसके सिलेंडर में कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बची है। उसे एक पूछताछ में पकड़ लिया गया है और पुलिस की गिरफ्त में है। किस्मत ने उसका साथ ज़रूर दिया था लेकिन लंबे समय तक वह टिक नहीं पाया।

हालांकि वह भागने में सफल रहती है, लेकिन अपने बेटे की मदद करने से पहले, उसका रास्ता कई मुश्किलों में घिरा हुआ है। दूसरी ओर, एक खतरनाक अपराधी जेल से भाग जाता है। और एक ड्रग डीलर शहर में पहुंच जाता है। यह अकेली महिला गिरोह की लड़ाई के बीच फस जाती है। विश्वासघात और निर्दोष मौतों से परेशान, यह माँ अब एक भयंकर महिला का रूप ले लेती है, जो इस लड़ाई में जीवित रहने के लिए खुद अपना रास्ता बनाती है।

Paatal Lok

शो में काली के सफ़र को दिखाया जाएगा जो एक बेहद डरपोक महिला से एक शक्तिशाली देवी का नाम है। काली की मुख्य भूमिका में पोली डैम नज़र आएंगी, वही राहुल बनर्जी, चंदन रॉय सान्याल, अभिषेक बनर्जी और विद्या मालवदे अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

वही, अभिषेक बनर्जी ने अपने एक पसंदीदा सीन के बारे में बात करते हुए साझा किया,"मुझे लगता है कि वह दृश्य जहां मैं कार्टेल के एकाउंटेंट से मिलता हूं, वह लोकेशन असली थी। हम एक असली लैदर फैक्ट्री में शूटिंग कर रहे थे .. यह ऐसा था जैसे उन्होंने मेरे लिए दुनिया बना दी हो। इस सीन में बहुत सारी बीट हैं .. शांति और फिर दमदार एक्शन.. इसे परफॉर्म करना वास्तव में मनोरंजक था।"

यह शो दर्शकों द्वारा उच्च मांग में है जिसे बंगाली के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इस शो को तमिल और तेलुगु में भी डब किया जाएगा।

इस शो के दूसरे सीजन की मांग का सबसे मुख्य कारण इसकी कहानी के साथ-साथ एक अद्भुत स्टार कास्ट है। "काली 2" 29 मई 2020 में विशेष रूप से ज़ी5 पर रिलीज़ के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X