रितिक के डांस शो के ऑडिशन में उमड़े हजारों लोग

डांस के इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए जितने लोगों ने आवेदन कर रखा था उससे 2,000 अधिक लोग ऑडिशन देने पहुंच गए। कंकरगाछी में सुबह छह बजे से ऑडीशन के लिए 1,500 लोगों की लाईन लग गई। इस रियलिटी शो के जरिए पहली बार बॉलीवुड के सितारे रितिक रोशन छोटे पर्दे पर एंट्री करने जा रहे हैं। रितिक के अलावा इस शो में कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेट और फराह खान भी बतौर जज शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











