टॉप 10 टीवी शो की TRP में अनुपमा को कपिल शो का झटका, नागिन 6 पर फैंस ने लुटाया प्यार
टीवी पर इन दिनों दर्शकों के लिए कई शो ट्विस्ट लेकर आया है। जहां पर रियलिटी शो से लेकर फैमिली ड्रामा, रोमांस और नागिन के खेल के बीच आखिर किसने बाजी मारी है, इसकी जानकारी सामने आयी है।टीआरपी लिस्ट में Ormax मीडिया की लिस्ट सामने आयी है। जिसके अनुसार 14 मार्च से लेकर 20 मार्च के बीच ऐसे कौन से 10 हिंदी टीवी शो है जो कि दर्शकों की पहली पसंद रहे हैं। इस बार होली का रंग किस शो के लिए फायदेमंद साबित हुआ है यह देखना काफी दिलचस्प है। इस लिस्ट से लग रहा है कि होली के वीकेंड पर दर्शकों ने द कपिल शर्मा शो को सबसे अधिक पसंद किया है।
हालांकि इस बार अनुपमा को नंबर 1 की पोजीशन से हटने का झटका लगा है। वहीं नागिन 6 ने टॉप 10 शो में अपनी जगह को बरकरार रखा हुआ है। नंबर 1 पर द कपिल शर्मा शो ने जगह बनाई है। इसके बाद कॉमेडी फैमिली शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा नंबर 2 पर मौजूद है। नंबर 3 पर बारी आयी है अनुपमा की। अनुपमा की प्रेम कहानी में आने वाले ट्विस्ट का इंतजार अगले वीक इसकी टीआरपी बढ़ा सकता है।

नंबर 4 पर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने बाजी मार ली है।नंबर 5 और नंबर 6 पर कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य की कहानी लोगों को पसंद आयी है। नंबर 7 पर ये हैं चाहतें ने अपनी पकड़ को मजबूत बना कर रखा है। आखिर में बारी आती है नागिन 6 की जो कि नंबर 8 पर बना हुआ है। शेष नागिन प्रथा की शादी के बाद आ रही मुश्किल फैंस को पसंद आ रही है। नंबर 9 पर उड़ारियां है इसके साथ नंबर 10 पर आ रहा है भाग्य लक्ष्मी। इस वीक के बाद अगले वीक दर्शकों को टीआरपी में बड़ा बदलाव देखने मिल सकता है। यहां देखिए टीवी टीआरपी की लिस्ट कौन सा शो किस नंबर पर है।


Click it and Unblock the Notifications











