TOP 10 शो: तेजस्वी प्रकाश के नागिन 6 ने फिर मारी बाजी, अनुपमा बना नंबर 1, देखिए LIST
टीवी शो की टीआरपी लिस्ट में इस बार बड़ा भी कई बड़े बदलाव देखने को मिला है। तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल का शो नागिन 6 लगातार टीआरपी में अपनी जगह को मजबूत तरीके से बनाए हुए रखा है। वहीं अनुपमा की कहानी में फिर से लाए गए फैमिली ड्रामा ने शो को फिर से सबसे ऊपर लाकर खड़ा कर दिया है।
टीआरपी लिस्ट में Ormax मीडिया की लिस्ट सामने आयी है। जिसके अनुसार रूपाली गांगुली के शो अनुपमा ने नंबर 1 की जगह इस लिस्ट में हासिल की है। किंजल की प्रेगनेंसी और अपने निजी जीवन के बीच फैसला लेने में अनुपमा की जिंदगी पर जो प्रभाव पड़ रहा है उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने नंबर 2 की जगह ली है। सबसे दिलचस्प यह है कि द कपिल शर्मा शो ने बड़ा उछाल मारते हुए नंबर 3 पर आ गया है। इसके बाद बारी आती है ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य की। यह दोनों से बैक टू बैक नंबर 4 और नंबर 5 की पोजीशन टीआरपी लिस्ट में हासिल की है। दोनों ही शो में लगातार ड्रामा और नए सस्पेंस दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। अनुपमा शो के लांच के बाद से कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य की टीआरपी नीचे आयी है।
एकता कपूर का शो नागिन 6 अपने शादी वाले नए ट्विस्ट के कारण दर्शकों को जुटाने में कामयाब हुआ है। प्रथा और ऋषभ की शादी के पूरा ड्रामा इस वीक दर्शकों को अपनी तरफ लेने में सफल हुआ है।
6 नंबर पर कुमकुम भाग्य और नंबर 7 पर नागिन 6 मौजूद है। नंबर 8 पर टीआरपी लिस्ट में इमली की कहानी को लोग पसंद कर रहे हैं। नंबर 9 पर भाग्य लक्ष्मी शो को जगह मिली है। अंत में नंबर 10 पर गुम है किसी के प्यार में का हाई ड्रामा लोगों को पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












