नागिन 3 को लगा जोरदार झटका, ये शो बन गया नंबर 1, रिकॅार्ड तोड़ एंट्री !
Recommended Video

मई में नागिन 3 के इस सीजन का अंत हो जाएगा। अपने लांच के साथ ये शो हमेशा से नंबर 1 पर रहा। लेकिन ऑनलाइन टीआरपी में एकता कपूर के इस शो को एक नहीं बल्कि कई बार पीछे भागना पड़ा है। इसकी वजह है 90 की प्यारी सी लव स्टोरी 'ये उन दिनों की बात है'।
लगातार तीसरी बार ये शो टीआरपी पर नंबर 1 की जगह बनाने में कामयाब हुआ है। इसके बाद नागिन 2 की बारी नंबर 2 के लिए आयी है। कपिल शर्मा शो के लिए अच्छी खबर ये है कि इस बार ये शो नागिन 3 के बाद नंबर 3 पर अपनी पकड़ जमा कर बैठा हुआ है।
कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा और अनुराग के बीच की उलझन और नवीन की वापसी ने इस शो को इस वीक नंबर 4 पर पहुंचा दिया है।

नंबर 5 पर तेरे इश्क में मरजावां का नाम आया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस लिस्ट में अधितर शो ऐसे हैं जो कि टीवी टीआरपी में फ्लॅाप हो जाते हैं। ऑनलाइन टीआरपी में छा जाते हैं।
अपने ट्विस्ट और टर्न के चलते ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर 10 से इस बार नंबर 8 पर आ पहुंचा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वीक ऑनलाइन टीआरपी में कई शो की जगह बदली है। दर्शक अपनी पसंद बदलते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखिए टॅाप 10 शो की पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications