Online TRP में इस शो ने मारी बाजी, नागिन 3,कसौटी जिंदगी की के साथ यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
इस बार ऑनलाइन टीआरपी में नागिन 3 हमेशा की तरह नंबर 1 पर बना हुआ है। डेली शो के बीच नागिन 3 ने ऑनलाइन टीआरपी पर भी अपनी पकड़ बना कर रखी है। नंबर 2 पर कोई नहीं बल्कि प्ररेणा और अनुराग की लव स्टोरी को पसंद किया जा रहा है। इस वीक ये शो नंबर 2 पर है।
इसके साथ नंबर 3 पर इस बार कार्तिक और नायरा के प्यार की जीत हुई है। ये शो सीधा नंबर 3 के स्थान पर है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद नंबर 4 पर समीर और नैना के शादी का रोमांस दर्शकों को पसंद आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वीक टीआरपी पर ज्यादा बदलाव नहीं आए हैं।

कुछ वीक पहले जहां ऑनलाइन टीआरपी पर द कपिल शर्मा शो नंबर 1 से नंबर 3 तक पहुंचा था। कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए बुरी खबर है, वह इस वीक टॅाप 5 की लिस्ट से बाहर है।चलिए यहां देखते हैं टॅाप 10 शो की पूरी लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications