Online TRP: द कपिल शर्मा शो को झटका, कसौटी जिंदगी की के साथ ये शो बन गया नंबर 1
इस बार ऑनलाइन टीआरपी में एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो को झटका लगा है। इस बार ये शो सीधा टॅाप 5 शो से बाहर हो गया है। वहीं नागिन 3 भले ही इस बार नंबर 2 पर हो। लेकिन लंबे समय से नंबर 1 की पोजिशन नागिन 3 के हाथ से निकल गई है। उम्मीद है कि जल्द ये शो अपनी नंबर 1 की जगह पाने में कामयाब हो पाए।
फिलहाल पिछले वीक की तरह इस वीक भी नंबर 1 पर ये रिश्ते हैं प्यार के टीवी शो है। दूसरी तरह नंबर 2 की जगह नागिन 3 ने बचा कर रखी है। पिछले वीक ये शो नंबर 3 पर था। इस वीक एक पायदान ऊपर आने में ये शो कामयाब रहा है।
इसके बाद नंबर 3 पर प्रेरणा-अनुराग और कोमोलिका के प्यार और नफरत के मेल जोल ने अपनी जगह बनाई है।अच्छी खबर ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए भी है इस बार Online टीआरपी पर ये शो नंबर 5 पर बने रहने में कामयाब रहा है। पिछले वीक से इस बार इस शो को एक पायदान पीछे आना पड़ा।

देखा जाए को online दर्शकों के लिए द कपिल शर्मा शो पीछा होता चला जा रहा है। इस बार ये शो नंबर 6 पर है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इस बार कई शो की रेटिंग में बदलाव आया है।दर्शक टीवी शो की जगह पर ऑनलाइन अपने पसंदीदा शो की जगह को काफी बदल रहे हैं। चलिए यहां देखते हैं टॅाप 10 शो की पूरी लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications