TRP TOPPERS कुंडली भाग्य ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड , इश्कबाज को तगड़ा झटका!
टीआरपी रिपोर्ट में इस बार काफी चौंकाने वाली एंट्री हुई है। इस बार बैक टू बैक कई टॅाप शो ने अपनी धमाकेदार एंट्री की है। आॅनलाइन टीआरपी में जहां कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं।
वहीं टीवी की रेटिंग में दोनों ने खुद को टॅाप के पायदान पर पहुंचा है। नंबर 1 शो कोई और नहीं बल्कि नागिन 3 बना है। लेकिन इस बार टीआरपी में किसी को घाटा हुआ है तो वह और कोई नहीं बल्कि ये है मोहब्बतें और ये रिश्ता क्या कहलाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार टॅाप 10 शो में कई ऐसे शो की एंट्री हुई है जो कि हाल ही में लांच हुए हैं। बिग बॅास 12 हमेशा की तरह इस लिस्ट से बाहर है।
राधा-कृष्ण और कुल्फी कुमार बाजेवाला ने दर्शकों को पकड़ कर रखने में कामयाब हुआ है। नंबर 2 और नंबर 3 पर कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य ने एंट्री की है। उम्मीद है कि लीप होने के बाद इश्कबाज की दमदार वापसी हो। यहां देखिए टॅाप 10 शो की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications