Bigg Boss 12 ने दिया नागिन 3 को जबरदस्त झटका, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड !
इसे कहते हैं सलमान खान की दमदार एंट्री। हम बात कर रहे हैं बिग बॅास 12 की । यह शो खत्म होते हुए भी Online टीआरपी रेटिंग में अपनी धमाकेदार एंट्री की है।
इस बार रेटिंग में बिग बॅास ने कई टॅाप शो को पीछे छोड़ दिया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पूरे सीजन बिग बॅास 12 को टीवी से ज्यादा VOOT पर देखा गया। इसके वजह से Online टीआरपी रेटिंग में इस शो ने इस बार नंबर 2 पर खुद की मौजूदगी दर्ज कराई है।
इतना ही नहीं नागिन 3 का पता पूरी तरह से साफ होता हुआ नजर आ रहा है। नागिन 3 इस बार नंबर 1 से निकलकर सीधे नंबर 3 पर पहुंच गया है। वहीं ये उन दिनों की बात है ने सीधे नंबर 1 पर धाकड़ एंट्री ली है।

इश्कबाज की नई लव स्टोरी फिलहाल टीवी पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है। लेकिन Online टीआरपी रेटिंग में इश्कबाज यानी कि शिवांश की नई कहानी दर्शकों को पसंद आयी है।
इस वजह यह शो टॅाप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। देर से ही सही लेकिन कसौटी जिंदगी की 2 ने टॅाप 5 में अपनी एक खास जगह बना ली है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह वीक डेली शो लिए Online टीआरपी रेटिंग में काफी बेहतरीन रहा है।
ने इस बार Online टीआरपी पर नंबर 1 की जगह बना ली है। इस बार online टीआरपी पर जो सबसे तगड़ा झटका लगा है वह हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है और ये है मोहब्बतें। चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखिए इस वीक online टीआरपी रेटिंग जो आपको चौंका देगी।


Click it and Unblock the Notifications











