मिस्टर बजाज की एंट्री से कसौटी जिंदगी की 2 ने तोड़ दिए सारे रिकॅार्ड, चौंकाने वाली रिपोर्ट !
ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब को शो अपनी कहानी के साथ अपने किरदार को लेकर भी लगातार चर्चा का हिस्सा बन रहा हो। ऐसा ही आलम कसौटी जिंदगी की 2 को देखना पड़ रहा है। जब से ये शो लांच हुआ है तभी से कभी कोमोलिका तो कभी मिस्टर बजाज के किरदार को लेकर लगातार दर्शकों के बीच छाया हुआ है।
नतीजन है कि कोमोलिका के जाने के बाद मिस्टर बजाज की एंट्री ने कसौटी की कहानी को दिलचस्प बना दिया है। मिस्टर बजाज के किरदार में करण सिंह ग्रोवर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए इस शो को सीधा नंबर 1 पर पहुंचा दिया है।
इस वीक ऑनलाइन टीआरपी पर ये शो नंबर 1 पर पहुंच गया है। इसके साथ आपको बता दें कि हाल ही में लांच शो ये रिश्ते हैं प्यार के ने टीआरपी पर अपनी 2 नंबर की जगह बनाकर रखी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि भले ही टीवी टीआरपी पर नहीं लेकिन ऑनलाइन टीआरपी में पर्ल वी पुरी ने अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इस वीक टीआरपी पर ये शो नंबर 3 से नंबर 4 पर पहुंच गया है।
वहीं अगर बात नंबर 3 की कि जाए तो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा के मिलन ने शो को दर्शकों के बीच बरकरार रखा है। चलिए यहां देखते हैं कि आखिर कौन सा शो टॅाप 10 की लिस्ट में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











