नागिन 3 के फैंस के लिए बड़ी खबर, बंद होने से पहले बना दिया ये रिकॅार्ड , पूरी रिपोर्ट !
इस बार ऑनलाइन टीआरपी में नागिन 3 हमेशा की तरह नंबर 1 पर बना हुआ है। डेली शो के बीच नागिन 3 ने ऑनलाइन टीआरपी पर भी अपनी पकड़ बना कर रखी है। लीप और शो के क्लाइमेक्स के इंतजार ने फैंस को नागिन से जोड़ कर रखा है। नंबर 2 पर कोई नहीं बल्कि ये रिश्ते हैं प्यार के ने अपना दम बनाए रखने में कामयाब हुआ है।
इसके साथ नंबर 3 पर इस बार कसौटी जिंदगी की 2 ने एंट्री मारी है। जहां पर कोमोलिका के अंत की खबरों ने दर्शकों को इस शो से जोड़ कर रखा है। ड्रामा और ट्विस्ट इन दिनों ये है मोहब्बतें पर भी छाया हुआ है। जहां पर इशिता का राज रमन और परिवार के सामने खुल नहीं पा रहा है।

इसी ट्विस्ट ने ये है मोहब्बतें को इस वीक टीआरपी पर टॅाप पर रखा हुआ है।कुछ वीक पहले जहां ऑनलाइन टीआरपी पर द कपिल शर्मा शो नंबर 1 से नंबर 3 तक पहुंचा था। कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए बुरी खबर है, वह इस वीक टॅाप 5 की लिस्ट से बाहर है।
कपिल शर्मा शो इस वीक टॅाप 10 के नीचे पायदान पर पहुंच गया है। ऐसा मालूम होता है कि वीकेंड शो होने के कारण कपिल शो की रेटिंग ऑनलाइन दर्शकों के बीच अपनी जगह नहीं बना पा रही है।चलिए यहां देखते हैं टॅाप 10 शो की पूरी लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications