कसौटी जिंदगी की 2 ने टीआरपी पर तोड़ा रिकॅार्ड, नागिन 3 और कपिल शर्मा शो को झटका !

By Prachi Dixit

प्रेरणा और अनुराग के रोमांस ने टीआरपी पर रिकॅार्ड तोड़ डाला है। जी हां, एक तरफ जहां टीवी टीआरपी पर ये शो टॅाप 5 शो की फेहरिस्त में खुद को बरकरार रख पाया है। वहीं ऑनलाइन टीआरपी में से शो इस वीक सारे शो को पीछे छोड़ते हुए सीधा नंबर 1 पर पहुंच गया है।

इस बार अगर किसी शो को करारा झटका लगा है तो वह और कोई नहीं बल्कि द कपिल शर्मा शो है। कपिल शर्मा शो इस वीक सीधा टीआरपी पर टॅाप 5 से बाहर हो गया है। इस वीक ये शो नंबर 7 पर पहुंच गया है। इसके साथ नंबर 2 पर ये उन दिनों की बात है।

online trp

नैना और समीर की शादी ने इस शो को नंबर 2 पर कायम रखा है। इन दोनों शो के पीछे नागिन 3 का नंबर आता है। नागिन 3 इस ऑनलाइन टीआरपी में नंबर 3 पर है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि डेली शो ऑनलाइन अधिक लोकप्रिय हैं।

वीकेंड शो को ऑनलाइन टीआरपी में खास जगह नहीं मिल पायी है। तभी तो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस वीक नंबर 5 पर पहुंच गया है।यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस लिस्ट में अधिकतर शो ऐसे हैं जो कि टीवी टीआरपी में फ्लॅाप हो जाते हैं। फिलहाल ये तो केवल 5 शो का हाल है। चलिए यहां देखते हैं टॅाप 10 शो की पूरी लिस्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X