कपिल शर्मा शो को तगड़ा झटका, टीआरपी पर 1 नहीं 3 शो ने मारी बाजी, चौंकाने वाली रिपोर्ट
द कपिल शर्मा शो ने अपने लांच के साथ टीआरपी पर टॅाप 5 में अपनी जगह बनाकर रखी है। फिर चाहे वह टीवी टीआरपी हो या फिर ऑनलाइन टीआरपी। इस बार द कपिल शर्मा को एक नहीं बल्कि 3 शो ने पीछे छोड़ दिया है। नंबर पर इस बार नागिन 3 ने अपना कब्जा जमा कर रखा है।
वीकेंड के शो पर नागिन ने अपनी पकड़ जमा कर रखी है। दूसरे नंबर पर ये उन दिनों की बात है ने एंट्री मारी है। समीर और नैना की शादी ने दर्शकों को इस शो से बांधे रखा है। तीसरे नंबर पर कोमोलिका की नफरत और प्रेरणा-अनुराग का प्यार ने अपनी जीत दर्ज कराई है।

कसौटी बीते कुछ दिनों से अपने ट्विस्ट और टर्न से लगातार दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।द कपिल शर्मा शो भले ही पीछे जा रहा है। लेकिन इस वीक ये शो नंबर 4 पर खुद को बनाए रखने में कामयाब हो रहा है। पिछले वीक ये शो नंबर 6 पर था।
इश्क में मरजावां इस वीक नंबर 5 पर बरकरार है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस लिस्ट में अधिकतर शो ऐसे हैं जो कि टीवी टीआरपी में फ्लॅाप हो जाते हैं। फिलहाल ये तो केवल 5 शो का हाल है। चलिए यहां देखते हैं टॅाप 10 शो की पूरी लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications