कसौटी जिंदगी की 2 का टीआरपी धमाका, 1 नहीं 3 शो को तगड़ा झटका, चौंकाने वाली रिपोर्ट
प्रेरणा और अनुराग के रोमांस ने टीआरपी पर रिकॅार्ड तोड़ डाला है। जी हां, ऑनलाइन टीआरपी में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब ये शो लगातार नंबर 1 की पोजिशन पर बना हुआ है। शो में फिलहाल ड्रामा का डोज काफी बढ़ गया है। प्रेरणा की अनुराग की जिंदगी में एंट्री ने शो की टीआरपी को बढ़ा दिया है।
दूसरी तरफ हमेशा की तरह नंबर 2 पर नागिन 3 है। इसके बाद ऑनलाइन टीआरपी पर खुद को आगे बढ़ाते हुए द कपिल शर्मा शो आगे बढ़ा है। इस वीक ये शो नंबर 3 पर पहुंच गया है। अगर घाटा किसी शो को हुआ है तो वो ये उन दिनों की बात शो है।

टीआरपी पर ये शो जहां पर नंबर 1 से नंबर 2 की पायदान पर था, वो अब सीधा नंबर 4 पर पहुंच गया है। हमेशा की तरह डेली शो के मुकाबले वीकेंड के शो ऑनलाइन टीआरपी में पीछे रहें हैं। कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य लंबे समय से ऑनलाइन टीआरपी से पूरी तरह गायब है।
कई ऐसे शो ऑनलाइन टीआरपी में शामिल हुई हैं, जो कि टीवी टीआरपी पर पीछे रह जाते हैं। इस वीक ये रिश्ता क्या कहलाता है, तुझसे है राब्ता और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शो टॅाप 10 शो में शामिल हुए हैं। चलिए यहां देखते हैं टॅाप 9 शो की पूरी लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications