कुमकुम भाग्य को टीआरपी पर जोरदार झटका, द कपिल शर्मा शो फैंस के लिए बड़ी खबर !
नागिन 3 के खत्म हो जाने पर एक बार फिर से टीआरपी पर कसौटी जिंदगी की 2 की वापसी हो गई है। जी हां, नागिन 3 के खत्म होते ही एक बार फिर से प्रेरणा और अनुराग की लव स्टोरी ने अपना जादू बिखेर दिया है। ऐसा मालूम होता है कि कोमोलिका के जाने के बाद भी कसौटी जिंदगी की के टीआरपी रेटिंग में किसी भी तरह की कमी नहीं आयी है।
इस वीक ये शो नंबर 1 पर है। अपने आते ही एक और शो ऐसा है जिसने ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग में बवाल मचा रखा है। वह और कोई नहीं बल्कि ये रिश्ते हैं प्यार के है। इस शो ने खुद को नंबर 2 पर जमा कर रखा है। इसके बाद अगर किसी शो ने अपनी धमाकेदार एंट्री की है तो वो शो है ये रिश्ता क्या कहलाता है।

लीप होने से पहले इस शो की टीआरपी ने भी जबरदस्त उछाल मारा है। एक और ऐसा शो है जिसने इस वीक सभी को सरप्राइज किया है। हम बात कर रहे हैं ये है मोहब्बतें की। इस शो ने इस बार टॅाप 5 में एंट्री ली है। वहीं कुमकुम भाग्य सीधा टॅाप 10 शो को करीब टीआरपी में पहुंच गया है।
द कपिल शर्मा शो ने भी एंटरटेनमेंट के कारण खुद को टॅाप 5 में सेफ कर लिया है। । चलिए यहां देखते हैं इस वीक की पूरी टीआरपी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











