कपिल शर्मा शो को लगा जोरदार झटका, कसौटी जिंदगी की 2 के साथ ये बन गया नंबर 1 !
इस बार ऑनलाइन टीआरपी में एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो और नागिन 3 को झटका लगा है। ये शो लगातार ऑनलाइन टीआरपी पर फेल होता नजर आ रहा है। इस बीच अगर किसी शो को फायदा हुआ है तो वह और कोई नहीं बल्कि कसौटी जिंदगी की 2 है।
जी हां, कोमोलिका के खुलते हुए राज ने दर्शकों को इस शो को पहले से ज्यादा करीब ला दिया है। ये शो इस वीक टीआरपी पर नंबर 2 पर है। इसके साथ नंबर 1 की जगह बनाई है ये रिश्ते हैं प्यार के शो ने। देर रात से प्रसारित होने के कारण इस शो को दर्शक Online अधिक देखना पसंद कर रहे हैं।
नंबर 3 पर इस बार नागिन 3 है। ऐसा मालूम होता है कि Online टीआरपी पर नागिन 3 का असर कम होता जा रहा है। उम्मीद है कि क्लाइमेक्स के नजदीक आते ही नागिन 3 भी अपने नंबर 1 की पोजिशन पर लौट आए।

टीवी टीआरपी पर भले ही पिछले वीक द कपिल शर्मा शो ने राज किया और नंबर 1 की जगह हासिल की। ऑनलाइन टीआरपी में कपिल शर्मा शो के लिए नंबर 1 पर आना इतना आसान नहीं है। इस वीक द कपिल शर्मा शो सीधा नंबर 8 पर पहुंच गया है। चलिए यहां देखते हैं इस वीक की पूरी टीआरपी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











