नागिन 3 ने फिनाले से पहले तोड़ दिया सारा रिकॅार्ड, बंद होने से पहले टीआरपी पर बड़ा धमाका !
इस बार ऑनलाइन टीआरपी में एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो और ये उन दिनों की बात है को तगड़ा झटका लगा है। लेकिन इस बार जो सबसे अधिक फायदा किसी शो को हुआ है तो वह और कोई नहीं बल्कि नागिन 3 और कसौटी जिंदगी की है। कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का किरदार खत्म होने की तैयारी में है। ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी लगातार शो के साथ बनी हुई है।
वहीं दूसरी तरफ नागिन 3 का क्लाइमैक्स जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उसी तेजी से दर्शक इस शो को पसंद किए जा रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अपने बंद होने से पहले नागिन 3 टीआरपी पर अपने सारे रिकॅार्ड तोड़ते हुए नजर आएगा। कसौटी जिंदगी की 2 नंबर 2 पर है। इस वीक नंबर 3 पर ये रिश्ते हैं प्यार के की बारी आयी है।

ये शो इस वीक नंबर 3 पर बना हुआ है। दूसरी तरफ नायरा और कार्तिक के रोमांस ने एक बार फिर दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। ये शो इस वीक नंबर 4 पर पहुंच गया है।
टीवी टीआरपी पर भले ही पिछले वीक द कपिल शर्मा शो ने राज किया और नंबर 1 की जगह हासिल की। ऑनलाइन टीआरपी में कपिल शर्मा शो के लिए नंबर 1 पर आना इतना आसान नहीं है। इस वीक द कपिल शर्मा शो सीधा नंबर 7 पर पहुंच गया है। चलिए यहां देखते हैं इस वीक की पूरी टीआरपी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











