Online TRP में इन 2 शो ने मारी बाजी, नागिन 3 और कपिल शर्मा शो सीधा बाहर !
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि ऑनलाइन टीआरपी का गणित अपने टीवी टीआरपी से काफी अलग होता है। कई ऐसे टीवी के टॅाप शो हैं जिनको ऑनलाइन टीआरपी में तरजीह नहीं मिलती है। इस वीक भी ऐसा ही हुआ है। इस बार नंबर 1 की जगह पर कोई और नहीं बल्कि कसौटी जिंदगी की 2 है।
आपको बता दें कि कसौटी जिंदगी की 2 अपने छह महीने पूरे कर चुका है। ऐसे में शो का टीआरपी पर टॅाप करना तारीफ के काबिल है। बीते वीक भी ये शो टीआरपी पर नंबर 1 की पोजिशन पर था। खैर, लंबे समय बाद नंबर 2 पर ये उन दिनों की बात है की एंट्री हुई है।समीर और नैना के शादी के बाद वाले रोमांस को दर्शक काफी देखना पसंद कर रहे हैं।

इस पहले नंबर 2 पर नागिन था। नागिन 3 इस वीक नंबर 3 पर पहुंच गया है। वहीं इसके बाद अपनी दमदार एंट्री करते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर 4 पर पहुंच गया है। कुछ वीक पहले जहां ऑनलाइन टीआरपी पर द कपिल शर्मा शो नंबर 1 से नंबर 3 तक पहुंचा था।
वह इस वीक सीधा नंबर 5 पर पहुंच गया है। खबर ऐसी है कि अगले वीक द कपिल शर्मा शो का प्रदर्शन टीआरपी पर पहले से खराब हो सकता है।चलिए यहां देखते हैं टॅाप 10 शो की पूरी लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications