तांडव सीरीज पर लखनऊ से हुआ एक और केस, लगातार बढ़ रहीं हैं मेकर्स की मुश्किलें

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज तांडव जो कि हाल ही में रिलीज हुई है काफी ज्यादा मुसीबत में हैं। इस सीरीज के रिलीज होने के साथ ही इसपर कई केस दर्ज हो रहे हैं और लोग लगातार विरोध कर रहे हैँ। अली अब्बास जफर की सीरीज जिसमें सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए हैं। खबर है कि इस फिल्म को लेकर कुछ राजनेता भी काफी ज्यादा नाराज हैं। बता दें कि सैफ अली खान स्टारर इस वेब सीरीज के मेकर्स के खिलाफ अब लखनऊ से केस दर्ज हुआ है।

आरोप है कि हिन्दू देवताओं का कथित तौर पर अपमान इस सीरीज में किया गया है। ये मामला काफी बिगड़ चुका है और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारी ने कुछ बातें कहीं हैं।

tandav, तांडव

उनका कहना है कि इस मामले में गिरफ्तारी होनी भी संभव है। ये सारा मामला तब शुरु हुआ था जब सोशल मीडिया पर सीरीज का एक सीन वायरल हुआ था जिसमें जिसमें जीशान अय्यूब,

भगवान शिव की भूमिका में दिख रहे हैं। इसी को लेकर कुछ नेताओं का कहना है कि इस सीरीज में हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाया गया है जोकि सरासर गलत है।

इसी के साथ लगातार सीरीज को पूरी तरह से बैन करने की मांग सामने आ रही है। इस समय सोशल मीडिया पर #BanTandav ट्रेंड कर रहा है। हालांकि इस सभी के बाद मेकर्स की बयान सामने नहीं आया है जिसका इंतजार सभी को है।

Read more about: tandav तांडव
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X