Ramayana के एक एपिसोड को बनाने में लगते थे 9 लाख रुपए, कमाई जान चकरा जाएंगे आप

arun govil, deepika

Ramayana per episode: भारतीय टेलीविजन पर अनेक भाषाओं में कई धार्मिक सीरियल बनाए गए हैं लेकिन, रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण एक ऐसा सीरियल था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और आज तक इस सीरियल को लोग देखना पसंद करते हैं। 1987 में प्रसारित होने वाले इस सीरियल को देखने के लिए हर रविवार को लोग घरों में टीवी से चिपक जाया करते थे। सड़कें सूनी दिखने लगती थी।

कोविड काल में लॉकडाउन के दौरान जब इसे फिर से प्रसारित किया गया तब भी इस सीरियल ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार रामायण के एक एपिसोड को बनाने में मेकर्स को करीब 9 लाख रुपए का खर्च आता था। तब जाकर रामायण का 35 मिनट का एक एपिसोड इतने भव्य तरीके से तैयार होता था।

लेकिन, अगर इसके प्रॉफिट की बात करें तो एक एपिसोड से मेकर्स करीब 40 लाख से अधिक की कमाई कर लेते थे। पूरे शो को शूट करने में करीब 7 करोड़ रुपए खर्च हुए थे और इसकी कमाई करीब 23 करोड़ हुई थी। इस सीरियल की स्टार कास्ट से लेकर म्यूजिक तक को पसंद किया गया था।

सीरियल के कास्ट की बात करें तो इसमें राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। वहीं, सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया बहुत अच्छी लगी थीं। लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। दर्शकों से तब इन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला था।

लोग सच में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को राम और सीता मानकर उनके पैर छूने लग जाते थे। कई मौकों पर सीरियल की स्टार कास्ट ने शेयर भी किया है उन्हें दर्शक किस भाव से देखते हैं और पूजने लग जाते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X