रागिनी मक्कड़ एंड ग्रुप ने जीता 'इंडियाज गॉट टैलेंट 5'

शनिवार को कलर्स के मशहूर शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट 5' का ग्रैंड फिनाले एक बहुत ही रोचक और तड़क-भड़क समापन के साथ खत्म हुआ। इस बार यह खिताब रहा रागिनी मक्कड़ और उनके डांस ग्रुप के नाम। हाउस वाइफ और कत्थक शिक्षिका रागिनी 'नादयोग' नाम से अपना नृत्य संस्थान चलाती हैं।

रागिनी को ईनाम के रूप में 50 लाख रुपये, एक चमचाती कार और विजेता ट्रॉफी दी गई। इस नृत्य समूह में 18-32 साल की उम्र की महिलाएं शामिल हैं। रागिनी का संस्थान 25 साल पुराना है और उसमें 360 छात्राएं हैं।

'इंडियाज गॉट टैलेंट 5' की तस्वीरें

शो के फाइनल में जगह बनाने वाली अन्य प्रतिभागियों में साई जमशेद (13), नृत्य समूह बीट ब्रेकर्स और एक पैर होने के बावजूद बेहतरीन नृत्य करने वाली शुभरीत कौर (25) शामिल थे।

शो के समापन समारोह में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, जूही चावला भी मौजूद थे। अमिताभ यहां अपनी फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' को प्रमोट करने पहुंचे थे वहीं जूही-माधुरी ने जमकर 'गुलाब गैंग' को प्रमोट किया। इन सभी सेलिब्रेटी ने प्रतिभागियों के साथ नृत्य भी किए।

Did You Know: इंडियाज गॉट टैलेंट के पांचो सीजन में किरण खेर ने जज की भूमिका निभा

गौरतलब है कि शो का पांचवां संस्करण 11 जनवरी, 2014 को प्रसारित होना शुरू हुआ था, जिसके निर्णायकमंडल में किरण खेर, मलाइका अरोड़ा खान और करन जौहर शामिल थे। शुरुआत में शो की मेजबानी वीडियो जॉकी एंडी और रेडियो जॉकी मंत्रा कर रहे थे, लेकिन बाद में हास्य कलाकार भारती सिंह ने उनकी जगह ली।

Did You Know: इंडियाज गॉट टैलेंट के पांचो सीजन में किरण खेर ने जज की भूमिका निभायी हैं। किरण खेर को इंडियाज गॉट टैलेंट शो अपने परिवार जैसा लगता है। अमिताभ-सलमान और माधुरी की लिस्ट में किरण खेर भी शामिल हो गयी हैं क्योंकि यह सभी एक ही रियलिटी शो के कई सीजन के लगातार जज बन चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X