OMG: असल ज़िंदगी में भाई बहन हैं जोधा-अकबर!
कला और अभिनय हमेशा आपकी निजी ज़िंदगी से बिल्कुल परे होते हैं और इसका उदाहरण देखने को मिला टीवी चैनल बिग मैजिक के एक सीरियल के सेट पर। दरअसल, इस चैनल पर प्रसारित होने वाले एक शो की लीड जोड़ी असल ज़िंदगी में भाई बहन हैं। बात हो रही है अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले शो अकबर बीरबल की।

असल जिंदगी में कीकू शारदा को राखी बांधने वाली अभिनेत्री डेलनाज ईरानी धारावाहिक अकबर-बीरबल में उनकी पत्नी महारानी जोधाबाई बनी हैं। कीकू सीरियल में बादशाह अकबर का किरदार निभा रहे हैं। दोनों ऐक्टर पहली बार किसी सीरियल में साथ काम कर रहे हैं। मगर इससे पहले उनका एक नाटक मिस्टर एंड मिसेज करन जौहर प्रसिद्ध हो चुका है।
ALSO SEE: रमन - इशिता के बेस्ट रोमांटिक MOMENTS
डेलनाज के अनुसार, कीकू के साथ मेरी बहुत जमती है। वह मेरे राखी भाई हैं। और यही कारण है कि हम लोग स्क्रीन पर एक-दूसरे के साथ बहुत सहज होते हैं। कई सीन करते हुए तो हम लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। अकबर-बीरबल में हमारे सीन हल्के-फुल्के और मजेदार होते हैं।
डेलनाज़ कई हिंदी फिल्मों और सीरियल का जाना माना चेहरा हैं। टेलीविजन एक्टर बख्तियार ईरानी उनके भाई हैं और पूरा परिवार काफी समय से फिल्म और टीवी जगत में सक्रिय है।


Click it and Unblock the Notifications