ऑन रोड रेप से कम नहीं था, पापा के सामने मेरे साथ.. अर्चना गौतम ने खुद बताया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्या किया

Archana Gautam

Archana Gautam Reaction: एक्ट्रेस अर्चना गौतम इन दिनों बिग बॉस के बाद अपने सियासी सफर को लेकर काफी छाई हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मेरठ की अर्चना गौतम के साथ दिल्ली में हुई मारपीट का वीडियो सामने आया था जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके साथ बदसलूकी के आरोप लगाए और इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की खबर आई। इसके बाद अब अर्चना ने उस दिन हुई घटना पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उस दिन उनके साथ क्या कुछ हुआ था।

अर्चना गौतम 29 सितंबर को दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहुंची थीं। अर्चना ने बताया कि मारपीट और अभद्रता के दौरान वो सड़क पर एक तरफ पार्क किये गये कारों की तरफ दौड़ रही थी ताकि वो इन कारों के पीछे छिप सकें। उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने वालों ने उनके बाल खींचे थे और यह किसी ऑन-रोड रेप से कम नहीं था।

हाल ही में News 18 से बातचीत में अर्चना गौतम ने कहा कि 29 सितंबर की घटना में उनके पिता, ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। अर्चना गौतम ने अपने इस इंटरव्यू में कहा, 'उन लोगों ने हमें कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी और दरवाजे नहीं खोले। हमें बताया गया कि ऊपर से आदेश है कि आपको अंदर जाने की अनुमति नहीं है। मुझे इसकी वजह पता नहीं।'

अर्चना ने आगे कहा, "मैं वहां से बच गई और किसी ने मेरी जिंदगी बचाई। मैं सिर्फ उन्हें बधाई देने गई थी। मुझे उम्मीद थी कि मेरा अच्छे से स्वागत किया जाएगा क्योंकि बिग बॉस खत्म होने के बाद मैं कार्यालय गई नहीं थी। वहां कुछ महिलाएं भी थीं जिन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की। मुझे आश्यर्य है कि कैसे उन्हें दया नहीं आई?"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मॉडल से राजनेता बनीं अर्चना गौतम बिग बॉस-16 में नजर आई थीं। अर्चना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद अर्चना और उनके पिता कांग्रेस दफ्तर गए थे ताकि वो मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी को इसके लिए शुभकामना दे सकें। हालांकि, कांग्रेस दफ्तर के बाद अर्चना गौतम के साथ हिंसा औऱ मारपीट का वीडियो सामने आया था।

More from Filmibeat

Read more about: archana gautam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X