कपिल ने खोला राज.. अधूरा रह गया उनका पहला प्यार..
किसी ने शायद सही कहा है कि इंसान अपना पहला प्यार कभी नहीं भूल सकता है.. चाहे आम हो या खास.. हर किसी को अपनी जिंदगी की पहली हसीन गल्ती जरूर याद होती है..जिसका ताजा उदाहरण प्रस्तुत किया आज के हरदिल अजीज कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने। जिन्होंने अंग्रेजी अखबार को दिये अपने इंटरव्यू में कहा कि हां उन्हें भी आम लोगों की तरह किसी हसीना से प्यार हुआ था।
कपिल ने कहा कि मैं उस समय काफी जवान हुआ करता था और थियेटर में प्ले किया करता था। उसी समय मेरी मुलाकात वहां एक लड़की से हुई और पहली ही नजर में मुझे उससे प्यार हो गया था। मैंने उसके साथ कई प्ले थियेटर में किये लेकिन इससे पहले कि मैं उससे कुछ कह पाता उससे पहले ही वो सात और लड़कियों के साथ प्रिंस चार्ल्स के किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने लंदन गई और कभी वापस नहीं आई, यह उनका पहला प्यार था।
और कपिल का पहला प्यार अधूरा रह गया
हालांकि लंबे वक्त के बाद हाल ही में कपिल लंदन गये थे जहां उनकी उससे मुलाकात हुई लेकिन कपिल ने इस मुलाकात का जिक्र अपने इंटरव्यू में नहीं किया है।
खैर आज के सबसे हॉटी सेलिब्रेटी बने कपिल शर्मा के बारे में इन दिनों खबर है कि कलर्स के सबसे पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट विद कपिल के होस्ट कपिल को रीयल लाइफ में प्यार हो गया है। खबर है कि कपिल को शो के ही क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस से इश्क हो गया है और वह दोनों शादी करने जा रहे हैं। प्रीति औऱ कपिल दोनों कॉमेडी सर्कस से साथ हैं। खैर देखते हैं कि पहले प्यार से चोट खाये कपिल मियां इस बार प्रीति को कैसे पटाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












