सब हैरान: बिग बॉस 7 में तनीषा-अरमान का हॉट लिपलॉक
fashionscandal.com ने एक तस्वीर पब्लिश की है जिसमें तनीषा और अरमान को किस करते दिखाया गया है। यह एक ब्लैक एंड व्हाईट पिक्चर है, जिसमें दिखाया गया है कि रात के अंधेरे में जब सब लोग सो जाते हैं, कमरे की लाइट बंद है, तब अरमान-तनीषा एक दूसरे को चूम रहे हैं। हालांकि इस फोटो में कितनी सत्यता है इस बारे में किसी को पता नहीं है लेकिन fashionscandal.com की ओर से प्रसारित यह तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वाइरल हो रही है।
गौरतलब है कि बीते काफी दिनों से बिग बॉस सीजन 7 में तनीषा और अरमान के बीच में काफी नजदीकियां देखी जा रही हैं, दोनों को एक-दूसरे के लिए लड़ते हुए भी देखा जाता है तो एक-दूसरे का पक्ष लेते भी। दोनों को स्मोकिंग रूम में हग लेते हुए भी देखा गया है इसलिए यह तस्वीर प्रसारित होने से लोगों को दोनों लोगों के नजदीकियों पर टिप्पणी करने का मौका भी मिल गया है, देखते हैं कि इन तस्वीरों पर सलमान खान क्या जवाब देते हैं जो कि खुद तनीषा का बचाव करते कई बार शो में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
