OMG.. कुमकुम भाग्य में पहाड़ी से गिर जाएंगे अभि-प्रज्ञा, मौत या....
[टेलीविजन] सीरियल कुमकुम भाग्य में अभि- प्रज्ञा की किडनैपिंग का किस्सा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। लेकिन आपको बता दें, जल्द ही यह कहानी काफी दर्दनाक मोड़ पर खत्म होने वाली है। जी हां, खबरों के मुताबिक, अभि-प्रज्ञा की खोज में लगा नील जल्द इस दोनों को जंगल में खोज निकालेगा और फिर होगा एक हादसा।

नील को अभि- प्रज्ञा जैसे ही मिलेंगे वह उन्हें बिना वक्त बर्बाद किए गोली मार कर खत्म करना चाहेगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। जैसे ही नील अभि पर गोली चलाता है, प्रज्ञा बीच में आकर अभि को बचाने की कोशिश करती है और दोनों पहाड़ी से गिर जाते हैं।
हालांकि, इस पूरे किडनैपिंग की घटना में कई चीजें बदली हैं। अभि और प्रज्ञा में नजदीकियां आ रही थी। अभि को अपने प्यार का अहसास होने लगा था और अपनी जिंदगी में प्रज्ञा की मौजूदगी जरूरी लगने लगी थी। अभि ने प्रज्ञा से वादा भी कराया कि वह कभी उसे छोड़कर नहीं जाएगी।
पढ़ें- जीरो फीगर के जमाने में खूब छक खा रही हैं यह एक्ट्रेस
लेकिन जल्द ही उनकी खुशी को किसी की नजर लग गयी। किडनैपर्स के हाथ लगते ही नील उन्हें मारने की कोशिश करता है और दोनों पर गोलियां भी चलाता है। लेकिन दोनों पहाड़ी से नीचे गिर जाते हैं। कुमकुम भाग्य के हालिया प्रोमो में आप देखेंगे कि किस तरह अभि-प्रज्ञा गुंडों से घिरे हैं।
बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभि- प्रज्ञा की लव-स्टारी का ऐसा दर्दनाक एंड होगा या डाइरेक्टर ने कुछ और भी सोच रखा है। वैसे कई बार ऐसी घटना के बाद सीरियल में लीप भी देखा जाता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications