'भगवान शिव' के किरदार से मशहूर हुआ ये एक्टर, फिर भी हर बार हुए रिजेक्ट, हुआ पछतावा

Samar Jai Singh Struggle: 90 के दशक में ऐसे काफी सारे शोज टेलीकास्ट हुए थे, जिन्हें दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला। खासकर माइथोलॉजिकल सीरियल्स को लोग देखना काफी पसंद करते थे। ऐसे सीरियल्स को देखने के लिए लोग अपना सारा काम निपटाकर पहले ही फ्री हो जाते थे। इस लिस्ट में ओम नमः शिवाय नाम का एक शो था और इसमें समर जय सिंह ने भगवान शिव का रोल निभाया था।
समर जय सिंह टीवी पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे और आपको बता दें कि घर-घर में भी उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। यहां तक कि लोग तो उन्हें भगवान शिव समझने लगे थे। उन्हें लोग भोले बाबा का कर बुलाने लगे और उन्हें देखते ही लोगों की भीड़ उमड़ जाया करती थी। लेकिन उनका यह किरदार उन्हीं के करियर पर भारी पड़ गया और उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
ओम नमः शिवाय शो से पहले समर जयसिंह ने काफी शोज में काम किया और उन्हें भगवान शिव का किरदार निभा कर एक खास पहचान मिली। हर कोई उनके किरदार से काफी ज्यादा प्रभावित हुआ और उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जाया करती थी। इसी के चलतेवह घर से बाहर भी नहीं जाते थे।
इस शो ओम नमः शिवाय के 52 एपिसोड का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया था और इसे उन्होंने दोबारा रिन्यू नहीं करवाया था। उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था और सीरियल के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। लेकिन उन्हें रिजेक्शन मिला और एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि शिव जी के किरदार के कारण उन्हें फिल्मों में आखिरी वक्त पर रिजेक्ट कर दिया जाता था।
मेकर्स का कहना था कि लोगों के मन में समर जय सिंह की भगवान शिव की इमेज बन गई है और इसीलिए अगर वह कोई दूसरा रोल करते हैं तो इसे दर्शक देख नहीं पाएंगे। इसीलिए एक्टर तो यह सोचने लगे थे कि शायद अगर उन्होंने भगवान शिव का रोल न किया होता तो उन्हें काम मिल गया होता। हालांकि फिर समर को सनी देओल की फिल्म गदर में काम मिला।
गदर फिल्म में समर जय सिंह को पाकिस्तान आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने को मिला और फिर उन्होंने काफी सारे टीवी शोज में भी काम किया। लेकिन दोबारा उन्हें वैसी लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई जैसी भगवान शिव के किरदार से हुई थी। अब वह अपना एक एक्टिंग स्कूल चलाते हैं और इसमें युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications