180 कैमरों के बीच नायरा बनर्जी को लड़कों के साथ सोने में आई शर्म? बोलीं- हम लड़कियां...

Nyra Banerjee Hesitated For Sharing Bed With Boys

Nyra Banerjee Hesitated For Sharing Bed With Boys: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में नायरा बनर्जी को भी देखा गया था और आपको बता दें कि वह 300 से 400 जोड़ी कपड़े लेकर शो में पहुंची थी। हालांकि वह अपना जादू शो में चल नहीं पाई और एविक्ट हो गई। अब हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि क्यों उनको शो में लड़कों के साथ बेड शेयर करने में दिक्कत थी।

दरअसल हाल ही में नायरा बनर्जी को पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में देखा गया था। जहां पर उन्होंने बिग बॉस 18 को लेकर काफी सारी बातें की। यहां पर पारस छबड़ा ने नायरा से सवाल किया कि आखिरकार बिग बॉस 18 में लड़कियां लड़कों के साथ बेड शेयर करने में अनकंफरटेबल क्यों महसूस कर रही थी?

पारस छाबड़ा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "पता नहीं आप लोगों के साथ में ऐसा क्यों था? बिग बॉस 13 के टाइम पर मैं दो लड़कियों के साथ बेड शेयर करके सोया था। हमारे समय पर लड़के हमेशा लड़कियों के साथ ही सोते थे। तब कोई भी अकेला नहीं सोया और पता नहीं आप लोग कैसे हो। आप तो Gen Z वाले हो, कुछ तो शर्म करो।"

नायरा बनर्जी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "पता नहीं, सभी लड़कों की जिंदगी में लड़कियां है। तो वह लोग भी हमारे साथ में सोना नहीं चाहते थे। बात यह भी है कि लड़कियां सेफ रहकर सोना चाहती थी और अपनी प्राइवेसी चाहती थी। वह ब्रा उतारकर सोती हैं और इसीलिए उनको लड़कों के साथ बेड शेयर करना पसंद नहीं है।"

इस पर पारस छाबड़ा ने कहा कि इससे कोई भी ऐसा फर्क नहीं पड़ता है। लड़की भी अक्सर अंडर गारमेंट के बिना ही सोते हैं और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। बता दे कि पारस छाबड़ा को बिग बॉस 13 के दौरान देखा गया था। इतना ही नहीं इस सीजन को जबरदस्त टीआरपी भी मिली थी और इसका अभी तक रिकॉर्ड टूटा भी नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: nyra banerjee bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X