..................... Nusrat Jahan dalljiet kaur dolly chaiwala to somy ali Bigg boss 18 Expected Contestants List - Hindi Filmibeat

नुसरत जहां, डॉली चायवाला से लेकर सोमी अली, बिग बॉस 18 में ये कंटेस्टेंट काटेंगे बवाल!

Bigg Boss 18 Expected Contestants

Bigg Boss 18 Expected Contestants List: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हुआ है और आपको बता दें कि अब लगातार बिग बॉस 18 की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब हर कोई बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। खबरों के अनुसार सलमान खान के इस रियलिटी शो को सितंबर के आखिरी दिनों में या फिर अक्टूबर की शुरुआती दिनों में शुरू किया जा सकता है।

बिग बॉस 18 के लिए मेकर्स ने भी सेलिब्रिटी को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। आज हम आपको बिग बॉस 18 के लिए किन सेलेब्स के नाम सामने आए हैं उस बारे में बताने वाले हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ सेलेब्स की लिस्ट सामने आई है।

समीरा रेड्डी: बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने मैंने दिल तुझको दिया से लेकर डरना मना है और अशोक जैसी फिल्मों में काम किया है।

कशिश कपूर: कशिश कपूर की बात करें तो वह एक मशहूर इनफ्लुएंसर है और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

डॉली चायवाला: यह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और आपको बता दें कि इनका नाम बिग बॉस ओटीटी 3 के टाइम पर भी सामने आया था।

दलजीत कौर: दलजीत कौर टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और पिछले लंबे समय से निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में है।

नुसरत जहां: नुसरत जहां की बात करें तो वह भी एक मशहूर अभिनेत्री है और अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।

एलिश कौशिक: एलिस कौशिक सीरियल पंड्या स्टोर में नजर आए थे और इतना ही नहीं आपको बता दें कि खबर आ रही है कि उन्हें भी बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है।

करण पटेल: टीवी के मशहूर अभिनेता करण पटेल भी किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और काफी शोज में काम कर चुके हैं।

सुरभि ज्योति: सुरभि ज्योति ने भी टीवी शोज में काम किया है और आपको बता दें कि अभी वह लंबे समय से लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है।

सोमी अली: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोमी अली का नाम बिग बॉस ओटीटी 3 के वक्त में भी सामने आया था।

फैजल शेख: फैजल शेख एक मशहूर इनफ्लुएंसर है और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर वह सुर्खियों में रहते हैं।

दिग्विजय सिंह राठी: स्प्लिट्सविला X5 के दौरान दिग्विजय सिंह राठी का नाम काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा था।

पूजा शर्मा: पूजा शर्मा भी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने काफी शोज में भी काम किया है।

जैन शैफी: जैन शैफी सोशल मीडिया के मशहूर इनफ्लुएंसर है और इंस्टाग्राम पर उनके मिलियंस में फॉलोअर्स भी।

शीजान खान: शीजान खान का नाम बिग बॉस ओटीटी 3 में सामने आया था और अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 में वह आने वाले हैं।

दीपिका आर्या: दीपिका आर्या का भी नाम इस लिस्ट में सामने आ रहा है और आपको बता दें कि वह तहलका की पत्नी है और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है।

हर्ष बेनीवाल: हर्ष बेनीवाल एक मशहूर कॉमेडियन है और अब उम्मीद लगाई जा रही है कि यह बिग बॉस 18 में उन्हें देखा जा सकता है।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह सेलेब्स इस शो का हिस्सा बनेंगे भी या नहीं।

Read more about: bigg boss 18 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X