नुसरत जहां और यश दासगुप्ता की फिल्म 'एसओएस कोलकाता इस दिन होगी रिलीज !
ज़ी5 'एसओएस कोलकाता' की रिलीज के साथ इस वक्त की चर्चित जोड़ी नुसरत जहां और यश दासगुप्ता के साथ आने के लिए तैयार हैं। 'एसओएस कोलकाता' कोलकाता में नियोजित आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला की एक दिलचस्प कहानी बताता है, जो एक 5-सितारा होटल के परिसर में एक होस्टेज ड्रामा में परिणत है।
इसके संबंध में निर्देशक अंशुमन प्रत्यूष कहते है कि एसओएस कोलकाता एक ऐसी फिल्म है जो वास्तव में हमारे दिल के करीब है और बहुत प्रयास और कड़ी मेहनत के साथ बनाई गई है। मुझे खुशी है कि ज़ी5 के माध्यम से, यह फिल्म एक विशाल दर्शकों तक पहुंचेगी और दर्शकों को निश्चित रूप से इस एक्शन से भरपूर और बेहतरीन अनुभव का हर मिनट पसंद आएगा।

"नुसरत जहां ने शेयर किया,"एसओएस कोलकाता मेरे लिए काम करने का एक शानदार अनुभव रहा है। मैंने बहुत अलग भूमिका निभाई है जो कि नेक्स्ट डोर लड़की वाली भूमिका नहीं है। दर्शक मुझे हैवी ड्यूटी एक्शन सीक्वेंस करते देखना पसंद करेंगे। मेरा करैक्टर कहानी का एक अभिन्न हिस्सा है और वह रफ़, स्मार्ट, ग्रिटी और बहुत आत्मविश्वासी है। इसलिए, इस भूमिका को निभाने में मजा आया।"
अभिनेता यश दासगुप्ता कहते हैं,"हमें कोलकाता में लोगों से इतना प्यार मिला जब 'एसओएस कोलकाता' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म का प्रीमियर जी5 पर हो रहा है - जहां 190 से अधिक देशों के दर्शक इसे देख सकेंगे। इस रोमांचक और मनोरंजक फिल्म को देखें और आनंद लें"।'एसओएस कोलकाता' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 1 अक्टूबर 2021 में विशेष रूप से ज़ी5 पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











