भारी बारिश और तूफान के चलते केदारनाथ में फंसी मशहूर अभिनेत्री, वीडियो साझा करके बताई स्थिति

Nupur Alankar: मनोरंजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री नूपूर अलंकार ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर करके अपने फैंस को बताया है कि कैसे वह केदारनाथ में फंस गई थी। भारी बारिश और तूफान की वजह से केदारनाथ में कई सारी दिक्कतों का सामना करने के बाद अभिनेत्री को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कराया गया।
कई सारी फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री नूपूर अंलकार के बारें में बता दे कि वह इस समय इंडस्ट्री से ब्रेक ले चुकी हैं और धर्म के रास्ते पर चली गई हैं। पिछले काफी समय से वह हिमालय पर रहती हैं।
लेकिन हाल ही में जब अभिनेत्री नूपूर अंलकार केदारनाथ में फंस गई तो उन्होंने अपनी सोशल मीडिया के जारिए से फैंस को अपडेट किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तीन-चार वीडियो शेयर किए हैं।
इन वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह केदारनाथ में फंस गईं और उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। बीते दिनों नूपुर अलंकार केदारनाथ दर्शन पहुंची थी, लेकिन वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते वह फंस गई और उनका हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया।
पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड हो रहे हैं। ऐसे ही कुछ केदारनाथ के रास्ते में भी हुआ। इस वीडियो में नूपुर ने बताया कि उन्होंने केदारनाथ बाबा के दर्शन तो कर लिए, लेकिन आते वक्त वह भारी बारिश और लैंडस्लाइड में फंस गईं।
यहां पर वो अकेली नहीं थी उनके साथ और भी लोग थे। तब उन्हें और अन्य लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। इतना ही नहीं नुपूर ने वीडियो में यह भी बताया कि, उन्होंने एक डिग्री तापमान में सर्वाइव किया था।
गौरतलब है मशहूर अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 27 सालों तक काम किया। इस बीच उन्होंने कई टीवी शो और कुछ फिल्म में एक्टिंग की। अब एक्ट्रेस ने घर-बार सब छोड़ दिया और हिमालय पर रहती हैं। वह अपनी धार्मिक यात्रा पर ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











