खनक का लावणी लुभायेगा दर्शकों को

By Priya Srivastava

Rang Badalti Odhani
नृत्य जादू पैदा कर सकता है। यह कई तरह के संवेदनाओं से राहत दिला सकता है। इससे टकराव से बचने में मदद मिलती है। कुछ इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्टार वन के शो रंग बदलती ओढ़नी में खनक और शांतनु रोमांच भरने जा रहे हैं। इस रोमांचक एपिसोड में आमची मुलगी खनक द्वारा प्रस्तुत लावणी का हर कोई लुत्फ उठा सकेगा।

शांतनु का ध्यान आकृष्टि करने के लिए खनक शरारतपुर्ण तरीके से लावणी करती है। जब वह हेलेन के मशहूर गीत मुंगदा प्रस्तुति देनी शुरू करती है, तो शांतनु घबरा जाता है और जानना चाहता है कि खनक के साथ क्या हो गया है।

हालांकि वह उसे नजरअंदाज करने का फैसला करती है और नृत्य जारी रखती है, मानो वह बावली हो गयी हो। पूरे नृत्य के दौरान, इन दोनों के बीच कई गुदगुदानेवाले पल आते हैं। अपनी पसंदीदा मराठी गीत पर नृत्य के बारे में खनक ने बताया कि मुझे नृत्य अच्छा लगता है।

इससे मुझे खुशी मिलती है। मैंने कला के विभिन्न रूपों को सीखा है। एक मराठी होने के नाते मैं लावणी जानती हूं और इससे मुझे बेहद खुशी मिलती है। मुझे यकीन है कि लावणी की यह प्रस्तुति मेरे लिए एक शानदार अनुभव होगी। खनक का लावणी नृत्य देखने के लिए दर्शक रंग बदलती ओढ़नी के आनेवाले एपिसोड देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X