क्रिकेट के लिए मंदिरा के पास वक्त नहीं
अभिनेत्री और एंकर मंदिरा बेदी इस समय साड़ियों की फैशन श्रृंखला, टीवी श्रृंखला '24' में अपने किरदार, अपने बेटे में काफी व्यस्त हैं। मंदिरा का कहना है कि उनके पास क्रिकेट के लिए समय ही नहीं है। मशहूर क्रिकेट प्रस्तुतकर्ता मंदिरा 2003 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने काम से सुर्खियों में आईं थीं।

सोमवार को एक कार्यक्रम में 41 वर्षीया मंदिरा ने कहा, "मैं ''24' में व्यस्त हूं। यह कार्यक्रम अमेरिकी टीवी श्रृंखला का रूपांतर है। इसमें अनिल कपूर मेरे साथ हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में यह कार्यक्रम कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होगा।'
'वीर' ने मुझे बदल दिया: मंदिरा बेदी
उन्होंने कहा, " मैं 'इंडियन आइडल', '24', अपनी साड़ियों और अपने बेटे में व्यस्त हूं। इसलिए अगर कोई मुझसे पूछता है कि आप क्रिकेट क्यों नहीं कर रही हैं, मेरा जवाब है- क्योंकि मेरे पास समय नहीं है।" मंदिरा के साड़ी व्यवसाय का उद्घाटन सितंबर में होगा।
कार्यक्रम में साड़ी पहन कर आईं मंदिरा ने साड़ी के बारे में बताते हुए कहा, "मैं आपको बताना चाहूंगी कि यह साड़ी जो मैंने पहन रखी है, मैंने खुद डिजाइन की है। मैं सितंबर के पहले हफ्ते में अपनी द्वारा डिजाइन की गई साड़ियों की श्रृंखला का उद्घाटन कर रही हूं।"
मंदिर इस समय 'इंडियन आइडल जूनियर' की मेजबानी कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications