'THIRD PERSON' की खबर पर वाहबिज़ का बयान..विवियन पर कैसा डालेगा असर!

By Shivani Verma

हाल ही में हमने आपको खबर दी थी कि टेलिवीज़न स्टार विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि इनके अलग होने के पीछे असल कारण क्या था, इसका खुलासा ठीक से नहीं हुआ था। लेकिन इसके बाद कयास ये लगाए जा रहे थे कि इसका कारण किसी तीसरे की दस्तक है।

Vivian-Vahbiz

जब से इन दोनों के अलग होने की खबर आई है तब से एक्टर विपुल रॉय सवालों के घेरे में आ गए। खबरें थीं कि वाहबिज और विवियन के अलग होने का कारण विपुल थे।

#Stardom: ये टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस लिस्ट में शामिल!

विपुल की एक्स गर्लफ्रेंड युविका चौधरी भी विपुल और वाहबिज़ का इतना करीब होना पसंद नहीं करती थी। वाहबिज़ ने विपुल के घर पर गणेश चतुर्थी मनाई थी और मिलकर पार्टी भी की थी। लेकन हाल ही में वाहबिज़ ने इस खबर का खंडन किया है।

वाहबिज़ का कहना है कि मेरे और विवियन की दूरी का कारण कोई तीसरा व्यक्ति नहीं है। वाहबिज़ ने कहा कि विपुल और वो काफी अच्छे दोस्त हैं। वाहबिज़न ने ये भी कहा है कि विपुल के परिवार वाले तो उनमें और विवियन में सुलह कराने की पूरी कोशिश में थे।

आपको बता दें कि इन दोनों के अलग होने की खबर की खुद विवियन ने ही पुष्टि की है। विवयन ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये बातें पर्सनल हैं और मैं इन्हें पर्सनल ही रखना चाहता हूं। हम दोनों एडल्ट्स हैं और तीन साल से शादीशुदा हैं।

#Confirm..इस कपल की राहें अलग..अब नहीं दिखेंगे साथ में!

सिर्फ हम दोनों ही यह निर्णय ले सकते हैं कि हम दोनों के बीच क्या हो रहा है। मीडिया सिर्फ बातें बनाएगी और रिपोर्ट्स पब्लिश करेगी।'

बता दें, दोनों को पारसी न्यू ईयर सेलिब्रेशन में भी साथ नहीं देखा गया था और विवियन अपनी पत्नी के बर्थडे पर भी उनके साथ नहीं थे।

कहा जा रहा है कि विवियन कुछ दिनों से अपने घर में नहीं रह रहे हैं और सरगुन मेहता की बर्थडे पार्टी में भी दोनों अलग-अलग ही आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X