Alert..कपिल का तगड़ा प्लान..कॉमेडी क्‍वीन की एंट्री..शूटिंग शुरू..Final..

द कपिल शर्मा में सुनील ग्रोवर की कमी पूरी करने के लिए कपिल शर्मा की बुआ की एंट्री हो सकती है। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।

By Prachi Dixit

इससे लगभग सभी वाकिफ हैं कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहे विवाद का सबसे बड़ा नुकसान कपिल को भुगतना पड़ रहा है। एक तरफ जहां उनकी साफ-सुधरी इमेज इन दिनों थोड़ी मटमैली हुई है।

वहीं सुनील ग्रोवर लगातार अपने करियर की गाड़ी रफ्तार से आगे बढ़ाते जा रहे हैं। लेकिन इन दोनों की लड़ाई का सबसे बड़ा फायदा अगर किसी को मिला है तो वो हैं उपासना सिंह।

Exclusive Interview..रेप या मर्डर करने वाला विलेन नहीं हूं मैं- अभिलाष कुमार

जी हां। उपासना सिंह ने कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के बाद अब नच बलिए 8 में कॅामेडी करते हुए दिखाई दे रही हैं। मगर इस शो की शूटिंग के साथ उपासना द कपिल शर्मा शो की शूटिंग भी कर रही हैं।

Upasana Singh

मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह चार बजे तक द कपिल शर्मा शो शूटिंग में बिजी थी। इससे साफ जाहिर होता है कि सुनील के जाने से कपिल की बुआ की एंट्री शो में फिक्स हो गई है।

वैसे आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो की शुरुआत में उपासना सिंह की एक एपिसोड में एंट्री दिखाई गई थी। हालांकि वह दोबारा इस शो में नजर नहीं आयी।

गौरतलब है कि यह शो जितनी तेजी से लोकप्रिय होता गया,उसी तेजी से इससे जुड़े एक्टर भी कई तरह के विवादों का हिस्सा बनते चले गए। खुद कपिल भी इससे नहीं बच पाए। आइए देखते हैं..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X