कुंडली भाग्य: सुंबुल तौकीर नहीं इस हसीना संग रोमांस करते दिखेंगे पारस कलनावत, फाइनल हुआ नाम

kundali bhagya

Kundali Bhagya update: कुंडली भाग्य में इस समय दिलचस्प ट्रैक चल रहा है। सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है सीरियल की कहानी कुछ साल आगे बढ़ जाएगी। लीप के बाद सीरियल में कई नए चेहरों की एंट्री होगी। लीप के बाद सीरियल में प्रीता और करण की बेटी की कहानी को आगे बढ़ाई जाएगी। लीप के बाद की कहानी के लिए कई नए चेहरों के नामों को फाइनल किया गया है।

इसमें एक नाम 'अनुपमा' फेम पारस कलनावत का भी फाइनल हुआ है। पारस कलनावत कुंडली भाग्य में लीप के बाद मुख्य लीड की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फीमेल लीड के लिए देवत्तमा साहा, सुंबुल तौकीर खान और सृष्टि जैन के नामों पर चर्चा चल रही थी लेकिन मेकर्स ने अब सना सैय्यद को फीमेल लीड के तौर पर फाइनल कर लिया है।

पारस कलनावत और सना सैय्यद 'कुंडली भाग्य' में एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे। टेलीचक्कर के मुताबिक कई नामों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद आखिरकार सना सैय्यद का नाम फाइनल कर लिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो सना सैय्यद इस सीरियल में श्रद्धा आर्या को रिप्लेस करेंगी। पारस कलनावत और सना सईद पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

बाहर होंगी श्रद्धा आर्या

बाहर होंगी श्रद्धा आर्या

वहीं, शो से श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा बाहर हो जाएंगे। सीरियल में इस समय दिखाया जा रहा है कि, प्रीता को पाने के लिए करण ने अंजलि के प्यार को ठुकरा दिया है। ऐसे में अंजलि करण से बदला लेने का फैसला करेगी। आने वाले समय में शो का ट्रैक काफी दिलचस्प होने वाला है।

पारस और सना दिखेंगे साथ

पारस और सना दिखेंगे साथ

ऐसे में अब ये भी देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स सीरियल की कहानी को कैसे आगे बढ़ाते हैं। सीरियल की कहानी में आने वाले बड़े बदलाव को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। वहीं, पारस और सना के फैंस भी काफी खुश हैं।

कौन हैं सना सैय्यद

कौन हैं सना सैय्यद

बता दें कि, सना सैय्यद स्टार प्लस के शो 'दिव्य दृष्टि' में नजर आ चुकी हैं। इसके पहले वो एमटीवी स्प्लिट्सविला 8 में बतौर कंटेस्टेंट भी दिख चुकी हैं। लोगों ने उन्हें 'ये है यारियां' एक्टर उत्कर्ष गुप्ता के साथ पसंद किया था।

पारस कलनावत को मिला बड़ा मौका

पारस कलनावत को मिला बड़ा मौका

वहीं, पारस कलनावत 'अनुपमा' से बाहर होने के बाद रातों रात सुर्खियों में आ गए थे। सीरियल में अनुपमा के बेटे समर के किरदार में पारस को घर-घर पहचान मिली थी। पारस रातों रात शो से बाहर हो गए थे।लेकिन, अनुपमा से अलग होने के बाद पारस के हाथ बड़ा मौका लगा है

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X