..................... Not only Indian Idol 12 winner Pawandeep Rajan but all the finalists win cash prize, read details | केवल पवनदीप राजन ही नहीं, इंडियन आईडल के सभी फाईनलिस्ट ने जीता कैश प्राइज़ - Hindi Filmibeat

इंडियन आईडल 12 के विजेता पवनदीप नहीं, बाकी 5 फाईनलिस्ट को भी मिला ईनाम, जानिए किसे मिली कितनी राशि

इंडियन आईडल के सीज़न 12 के विजेता बन चुके हैं पवनदीप राजन और उन्हें ईनाम में मिल चुकी है एक चमचमाची ट्रॉफी, ब्रांड न्यू गाड़ी, 25 लाख रूपये की ईनाम राशि और म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट। लेकिन बाकी के पांच प्रतिभागियों ने मिलकर 10 महीने इस शो को सफल बनाया। ऐसे में हर किसी का मानना था कि इस शो को सबने मिलकर जीता।

इसलिए केवल पवनदीप ही नहीं, उनके अलावा, बाकी के पांच फाईनलिस्ट को भी ईनाम राशि सौंपी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले इंडियन आईडल के 11 सीज़न के विनर्स को मिलकर सोनी टीवी लगभग 7 करोड़ का ईनाम दे चुकी है।

not-only-indian-idol-12-winner-pawandeep-rajan-but-all-the-finalists-win-cash-prize-read-details

और अब ग्रांड फिनाले के 12 घंटों में जिस मेहनत और लगन के साथ बाकी के फाईनलिस्ट शनमुख प्रिया, मोहम्मद दानिश, निहाल तौरो, सायली कांबले, अरूणिता कांजीलाल ने मेहनत की और इस सीज़न को सफल बनाया, उसके लिए उन्हें शो से खाली हाथ लौटा देना किसी को अच्छा नहीं लगता।

इसलिए इंडियन आईडल और सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन की टीम ने तय किया कि हर फाईनलिस्ट को शो में उसकी जगह के हिसाब से ईनाम राशि दी जाएगी। जानिए किसने जीती कितनी ईनाम राशि

शनमुख प्रिया

शनमुख प्रिया

शो में छठवें स्थान पर रहीं शनमुख प्रिया। हालांकि, शनमुख प्रिया, म्यूज़िक इंडस्ट्री का हिस्सा बचपन से ही रही हैं। शनमुख प्रिया को 75 हज़ार रूपये का चेक और कोलगेट - डेनवर की तरफ से गिफ्ट हैंपर मिले।

निहाल तौरो

निहाल तौरो

निहाल तौरो पांचवे स्थान पर रहे। निहाल को 3 लाख रूपये की ईनाम राशि दी गई। अपने आखिरी परफॉर्मेंस में निहाल ने सबका दिल जीता अपने रोमांटिक अंदाज़ के गानों के साथ।

मोहम्मद दानिश

मोहम्मद दानिश

मोहम्मद दानिश को भी निहाल के साथ 3 लाख रूपये की ईनाम राशि दी गई है। दानिश शो में चौथे स्थान पर रहे। अपने करियर में दानिश हिमेश रेशमिया के लिए गा चुके हैं और अब वो सलमान खान के लिए गाना चाहते हैं।

सायली कांबले

सायली कांबले

सायली कांबले इस खेल की underdog थीं। उन्होंने धीरे धीरे अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंकाया और शो में तीसरे स्थान पर रहीं। सायली को 5 लाख रूपये की ईनाम राशि दी गई है।

अरूणिता कांजीलाल

अरूणिता कांजीलाल

पवनदीप और अरूणिता में शुरू से ही कांटे की टक्कर रही। आखिरकार, शो में अरूणिता, दूसरे स्थान पर रहीं लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 5 लाख रूपये की ईनाम राशि दी गई।

सभी को मिले गिफ्ट हैंपर

सभी को मिले गिफ्ट हैंपर

इसके अलावा सभी को 75 हज़ार रूपये का चेक और कोलगेट - डेनवर की तरफ से गिफ्ट हैंपर मिले हैं। वहीं इंडियन आईडल का ये सीज़न खत्म होने से पहले सभी फाईनलिस्ट के पास अच्छे म्यूज़िक बैनर के बड़े ऑफर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X