बिग बॉस 10: जारी है सलमान-जॉन के बीच Cold-War...
खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम बिग बॉस सीजन 10 में अपनी फिल्म फोर्स 2 को प्रमोट नहीं करेगें । बिग बॉस में सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा ही फिल्म को अकेले प्रमोट करते हुए दिखाई देगीं।
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम-सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म फ़ोर्स 2 को प्रमोट करने में काफी व्यस्त है। लेकिन इसी बीच खबर है कि जॉन अपनी फिल्म फोर्स 2 को बिग बॉस के सेट पर प्रमोट करने नहीं जायेगें। बिग बॉस में सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा ही फिल्म को प्रमोट करते हुए दिखाई देगीं।

इसके पीछे का कारण है सलमान-जॉन के बीच का झगड़ा। बात जरा थोड़ी पुरानी है..इसके लिए थोड़ा पीछे चलना होगा। लगभग नौ वर्ष पहले यानी कि 2006 में एक रॉकस्टार कंसर्ट में दोनों के बीच पंगा हो गया था, इसके बाद दोनों में
अनबन चल रही है।
कन्नड़ एक्टर की मौत पर जॉन अब्राहम का कुछ ऐसा है रिएक्शन
जॉन का पक्ष लेते हुए बिपाशा बसु ने सलमान के साथ काम नहीं किया। वर्षों बाद सलमान और जॉन का आमना-सामना हुआ। गले मिले, लेकिन सल्लू उन लोगों में से नहीं हैं जो सारी बातें आसानी से भूल जाएं।
हालांकि जॉन अब्राहम बिगबॉस को छोड़कर हर रियल्टी शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन का रहे हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म फोर्स 2 का प्रमोशन करने कॉमेडी नाइट्स बचाओ के सेट पर सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर भसीन के साथ पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications












