Nora fatehi: 'बड़ा पछताओगे' गाना सुनकर रो पड़ीं नोरा, इस एक्टर ने शादी कर दिया था धोखा !

Nora fatehi Love Story: बॅालीवुड एक्ट्रेस और खूबसूरत डांसर नोरा फतेही झलक दिखला जा 10 के ग्रैंड फिनाले के दिन रोती हुई दिखाई पड़ी। एक रोमांटिक डांस एक्ट को देखते हुए नोरा अपने आंसू नहीं रोक पाईं। ऐसा पहली दफा हुआ है जब नोरा किसी टीवी रियलिटी शो में दिल तोड़ने वाला गाना सुनकर भावुक होती हुई दिखाई दी हैं। झलक दिखला जा की कंटेस्टेंट सृति झा ने नोरा के सांग बड़ा पछताओगे सांग पर डांस किया। एक्ट खत्म होने पर नोरा अपने आंसुओं को पोछते हुए दिखाई पड़ीं। जिसके बाद नोरा ने इसके पीछे की वजह भी बताई। नोरा ने कहा कि यह डांस के लिहाज से आपका बेस्ट नहीं हो सकता है, लेकिन इसने मेरा दिल छू लिया है। इसकी भावनाएं सही थीं। नोरा ने कहा कि यह मेरा गाना है। जब वह इस गाने की शूटिंग कर रही थीं तो निजी तौर पर एक हालात से गुजर रही थीं।

रोने लगीं नोरा फतेही
नोरा बोलीं कि मैं एक निजी नुकसान से गुजर रही थी। मैं शूटिंग के दौरान भावनाओं में बंधी हुई थी। मैं केवल अपनी सभी भावनाओं को सेट पर लेकर जाती थी। इस दौरान नोरा ने यह नहीं बताया कि वह किस वजह से बुरे वक्त का सामना कर रही थीं।

तो क्या अंगद बेदी का साथ रिश्ता
मिली जानकारी अनुसार नोरा फतेही उस वक्त अंगद बेदी के साथ रिश्ते में थीं। नोरा ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। चर्चा है कि वह अंगद बेदी से शादी के सपने देख रही थीं। नोरा फतेही और अंगद बेदी की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

नोरा फतेही के साथ फोटो वायरल
दोनों ने हमेशा एक दूसरे को दोस्त ही बताया है। पहली बार एक साथ अंगद बेदी और नोरा फतेही को युवराज और हेजल कीच की शादी में देखा गया था। युवराज और हेजल की शादी में दोनों का एक साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

कई बार दिखाई दिए एक साथ
होली के फंक्शन हो या फिर पार्टी दोनों को कई दफा एक साथ देखा गया है। दोनों कई बार मीडिया के सामने एक दूसरे की तारीफ करते हुए भी दिखाई दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी की खबर ने नोरा फतेही का दिल तोड़कर रख दिया। जिसके बारे में नोरा और अंगद ने कभी बात नहीं की और एक दूसरे के साथ नजर भी नहीं आए।


Click it and Unblock the Notifications