नोरा फतेही के डांस ने सबको हक्का बक्का, टैरेंस के साथ 'होठों पे बस' पर दी सिजलिंग परफॉर्मेंस

नोरा फतेही 'झलक दिखला जा' की जज हैं और शो में कई बार अपने डांस मूव्स दिखा चुकी हैं। लेकिन, नोरा फतेही और टेरेंस शो में सिजलिंग परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। कलर्स टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटी सी झलक शेयर की गई है जिसमें नोरा फतेही और टेरेंस 90 के दशक के गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
इस परफॉर्मेंस की छोटी सी झलक देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। नोरा और टेरेंस लुईस ने सैफ अली खान और काजोल की फिल्म 'दिल्लगी' के गाने 'होठों पे बस' पर मैजिकल परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। दोनों की रोमांटिक परफॉर्मेंस की ये झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 90 के दशक की थीम पर नोरा फतेही का जबरदस्त लुक भी सामने आया।
उन्होंने ब्राइट येलो कलर का हाई स्लिट गाउन पहन रखा है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और मिनिमल मेकअप में नोरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, टैरेंस सीक्वेंस सूट में नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो को काफी पसंद किया जा रहा है और यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। नोरा और टेरेंस के डांस को दर्शक पसंद कर रहे हैं।
यहां तक कि, उनकी परफॉर्मेंस को देखकर खुद माधुरी दीक्षित पर सीटी बजाने से नहीं रोक पाईं। कलर्स टीवी ने डांस की एक झलक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'नोरा और टेरेंस के इस मैजिकल परफॉर्मेंस से आप भी हो जाएंगे हिप्नोटाइज... देखें झलक दिखला जा, हर सैटरडे संडे रात 8:00 बजे...'


Click it and Unblock the Notifications











